बालीवुड, छालीवुड और भोजपुरी कलाकारों से सजेगी तातापानी महोत्सव की शाम

बलरामपुर

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में होने वाले तातापानी महोत्सव में बालीवुड, छालीवुड और भोजपुरी कलाकारों से शाम सजेगी. आयोजन साफ-सुथरा रहे, इसके लिए कार्यक्रम स्थल में शराब लेकर आना और नशे की हालत में पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई भी होगी.

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में होने वाले तातापानी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. 14 से 16 जनवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे. इस महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के साथ लाखों श्रद्धालु और पर्यटक हिस्सा लेंगे.

महोत्सव को लेकर कलेक्टर राजेंद्र कटरा ने प्रेसवार्ता में बताया कि सुरक्षा और पार्किंग की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. महोत्सव में 300 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी होगा. मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ के मंत्री नवविवाहितों को आशीर्वाद देंगे. वहीं, सरकारी योजनाओं के स्टॉल, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेने का भी मौका मिलेगा.

तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ी, बॉलीवुड और भोजपुरी संगीत कार्यक्रम होंगे, जिसमें बालीवुड के सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन शर्मा, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, और गरिमा दिवाकर की विशेष प्रस्तुति होगी. स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला प्रदर्शन का मौका दिया जाएगा.

पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने बताया कि आयोजन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. शराब पीकर आने वालों और वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी. प्रेस वार्ता के दौरान जिला पंचायत सीईओ रैना जमील ने भी आयोजन को लेकर जानकारी दी.

  • admin

    Related Posts

    पार्किंग का गलत इस्तेमाल पड़ा भारी: सर्विसिंग और कारोबार पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जगह-जगह सील

    बिलासपुर. अरपा-पार सरकंडा के 6 जाम पॉइंट का सबसे बड़ा कारण बड़े प्रतिष्ठानों द्वारा पार्किंग का गलत इस्तेमाल है। लोग पार्किंग में वाहन खड़े करने के बजाय इसे गोदाम और…

    वन्यजीवों का खास आहार प्लान: बाघ-बाघिन के लिए चिकन, सांपों के लिए चूजों की व्यवस्था

    बिलासपुर. बर्ड फ्लू का खतरा टलते ही चिकन और अंडा खाने पर से प्रतिबंध ​हटते ही कानन पेंडारी के वन्यप्राणियों को शुक्रवार काे 17 दिन बाद चिकन खाने मिला। सांप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 2 views
    26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

    पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

    चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

    राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 2 views
    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी