बीजेपी ने सीएम फेस की घोषणा नहीं की है, इसे लेकर अब केजरीवाल ने बड़ा दावा किया, रमेश बिधूड़ी को सीएम चेहरा बनाएगी बीजेपी

नई दिल्ली
दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके बाद सियासी पार्टियां भी एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। बीजेपी ने अभी चुनाव में अपने सीएम फेस की घोषणा नहीं की है। इसे लेकर अब केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी रमेश बिधूड़ी को सीएम पद का चेहरा बनाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने सीएम पद के लिए मेरे (अरविंद केजरीवाल) नाम पर फैसला लिया है और यह सबको पता है। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रमेश बिधूड़ी के नाम पर मुहर लगाई गई है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी जल्द ही इस नाम का औपचारिक ऐलान कर सकती है।

बिधूड़ी ने बतौर सांसद दिल्ली के लिए क्या काम किया?
केजरीवाल ने बिधूड़ी पर तंज कसते हुए पूछा, "रमेश बिधूड़ी ने बतौर सांसद दिल्ली के लिए क्या काम किया है? उनके पास दिल्ली के लिए क्या विजन है?" उन्होंने यह भी सवाल किया कि बिधूड़ी यह बताएं कि दिल्ली के लिए उनके पास कौन सी योजना है और उन्होंने अब तक क्या कार्य किए हैं। इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपने नाम की घोषणा की थी, जिससे बीजेपी के लिए चुनौती और तेज हो गई है।

दिल्ली में कुल वोटर्स की संख्या
रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में इस बार कुल 1 करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। इनमें 83.49 लाख पुरुष मतदाता, 71.74 लाख महिला मतदाता और 25.89 लाख युवा मतदाता शामिल हैं। इस बार कुल 2.08 लाख पहली बार मतदान करने वाले युवा भी शामिल हैं। दिल्ली में 13,000 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 100 साल से ऊपर के 830 मतदाता भी इस चुनाव में वोट डालने के योग्य हैं।

5 फरवरी को मतदान, 8 को नतीजे
बता दें कि, 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी। सत्तारूढ़ आप ने 2015 और 2020 के चुनावों में क्रमशः 67 और 62 सीटों के साथ जीत हासिल की थी और इस बार राजधानी में हैट्रिक बनाने का लक्ष्य बना रही है।

admin

Related Posts

कांग्रेस में मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट को लेकर हलचल, तीन प्रमुख दावेदारों के नाम पर चर्चा

भोपाल  मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों को लेकर चुनाव होना है। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है और दिग्विजय सिंह पहले…

अमित शाह का ममता को जवाब, बोले- ‘मैं 15 दिन तक बंगाल में ही रहकर काम करूंगा’

 कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. चुनाव में सत्तारूढ़ टीएमसी और मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के बीच सीधे टक्कर देखने को मिली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 0 views
मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत