मंत्री राकेश शुक्ला ने रोजगार मेले में चयनित युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति-पत्र

भोपाल
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने भिण्ड जिले के मेहगांव में युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिस शिप मेले में युवाओं को नियुक्ति-पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। मंत्री श्री शुक्ला कार्यक्रम में मौजूद जनता और युवाओं को संबोधित कर रहे थे। जिला स्तरीय रोजगार, स्व-रोजगार मेले में 62 प्रतिष्ठित कम्पनियों ने सहभागिता की।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को शिक्षित व कुशल बना कर उन्हें योग्यता के आधार पर रोजगार एवं स्व-रोजगार प्रदान करने में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा हर युवा को शिक्षित कर रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसके लिए 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर प्रदेश के युवाओं को महत्वपूर्ण सौगात देने जा रहे हैं।

नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि जिला स्तरीय रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उचित नौकरी दिलाने में मदद करना है। इस तरह के रोजगार मेलों से युवाओं को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होते हैं। हमारा प्रयास है कि जिला स्तरीय रोजगार मेले को विकासखंड स्तर पर भी ले जाया जाये, जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी रोजगार के अवसर सरलता से मुहैया कराये जा सकें। इन मेलों से रोजगार के इच्छुक युवाओं को कंपनी से सीधे संपर्क करने का अवसर भी सहज उपलब्ध होता है।

मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि उन्हें गर्व है कि भिण्ड आगे बढ़ रहा है। अब वो समय नहीं है, जब भिण्ड की पहचान डकैतों से की जाती थी। आज भिण्ड के युवा देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भिण्ड जिले के युवा आईएएस एवं आईपीएस भी बन रहे हैं। उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप आगे बढ़ने का प्रयास करें, मार्ग की बाधाएं दूर करने का काम मध्यप्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में वे करेंगे। रोजगार मेले में पहुंचे 786 युवाओं का विभिन्न कंपनियों से आए अधिकारियों ने साक्षात्कार लिया। इसमें 400 युवाओं का तत्काल चयन किया गया। मंत्री श्री शुक्ला ने मेले में ही 100 से अधिक युवाओं को ऑफर लेटर भी प्रदान किये।

भिण्ड के जिला स्तरीय रोजगार, स्व-रोजगार मेला में इवेलटेक इन्डस्ट्री मालनपुर, देवकवी हाइड्रोलिक एण्ड इंजीनियरिंग मालनपुर, मोरध्वज इन्ड्रस्टी मालनपुर, जोली कन्टेनरस, पुखराज पोलीमर्स मालनपुर, व्हीएस इन्टरप्राइजेज मालनपुर, मोरविननन्दन स्टील प्राइवेट, डेलफिस कन्टेनर प्राइवेट लिमिटेड, वेनचुरा सालासर, हाइलाइट ड्रग्स एण्ड फर्मासिटिकल्स लिमिटेड पी सीकोसमा सॉप, सांई फर्मासिटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, शिव शक्ति टेंक, ग्लोरियस पॉलीप्लास्ट मालनपुर, राघव ट्रासंफार्मर इन्ड्रस्टी, डेफट ओरगेनिक्स लिमिटेड, मायरा बायोमास इनरजी, एएस पाइर इंजीनियरिंग, जय मारूति, जय मां अनजनिया गैस, मां कैला देवी मेटल, बृजवासी पैकिंग, सूर्या रोशनी, एसआरएफ लिमिटेड, सुप्रीम, तेवा, मेडिल फॉर्मूलेशन, जमुना ऑटो, रिसवा, इनवर्ट सुगर, सूर्या रोशनी स्टील लिमिटेड मालनपुर एवं अन्य प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा भाग लिया गया।ushraj

admin

Related Posts

राजधानी में बेखौफ बदमाश: मिर्च पाउडर डालकर डॉक्टर को बनाया निशाना, लाखों का सोना लूटा

भोपाल. राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। श्यामला हिल्स इलाके में मुख्यमंत्री निवास के पास स्थित हाई सिक्योरिटी जोन में शुक्रवार सुबह…

धार भोजशाला विवाद: हाईकोर्ट में आया बड़ा सबूत, हिंदुओं को 24 घंटे पूजा का अधिकार

धार  भारत के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर भी एक है। राजा भोज ने उज्जैन को अपनी राजधानी बनाया था। उन्होंने यहां कई निर्माण कराए, जिनमें महाकालेश्वर मंदिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी