पश्चिमी विक्षोभ के कारण देशभर में बदला मौसम का मिजाज, आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और बढ़ेगी, अलर्ट जारी

नई दिल्ली
पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, वर्तमान में देश के विभिन्न हिस्सों में साइक्लोन सर्कुलेशन और मौसम की कई जटिल स्थितियां भी सक्रिय हो रही हैं। आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ेगी तो दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश होगी। आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दक्षिण-पूर्व ईरान और आस-पास के इलाकों में साइक्लोन सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) बन रहा है। इसके अलावा, एक और साइक्लोन सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आस-पास के इलाकों में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पश्चिमी विक्षोभ के साथ पश्चिमी हवाएं और निचले स्तर पर पूर्वी हवाएं चल सकती हैं।

11 और 12 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, उत्तर भारत के पंजाब, दिल्ली और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा देखा गया। पंजाब में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार, 11 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, तटीय तमिलनाडु और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश का अनुमान है।

देश के कई हिस्सों में घने कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है। ठंड की वजह से लोग अपने घरों और रजाई में दुबके हुए हैं। यूपी के कई राज्यों में भी शनिवार को घना कोहरा देखने को मिला। यूपी के कन्नौज में घने कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है। ठंड और कोहरे की वजह से लोग घरों में दुबके हुए हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। कन्नौज में तापमान में गिरावट के कारण आलू की फसल को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। धुंध और कोहरे के कारण बुलंदशहर में भी आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। घने कोहरे से दृश्यता बहुत कम हो गई है, जिससे वाहन चालकों को बेहद धीमी गति से चलना पड़ रहा है।

इसके अलावा, जौनपुर में भी घने कोहरे और ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें कोहरे में छिपी हुई हैं और दृश्यता केवल 100 मीटर तक सीमित है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं, फिरोजाबाद में पिछले दो दिनों से लगातार कोहरे और ठंड का असर बना हुआ है। यहां के लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

अमरोहा के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण सर्दी और अधिक बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से यहां घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे नेशनल हाईवे-9 पर दृश्यता शून्य हो गई है। कोहरे के कारण सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है, और ट्रेन सेवाएं भी देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

 

admin

Related Posts

युद्ध की आग में जलती दुनिया, ईरान-अमेरिका संघर्ष से गहराया वैश्विक खाद्य संकट, 4.5 करोड़ लोगों पर भुखमरी का साया

 नई दिल्ली ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के बीच एक रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर दोनों देशों के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। ईरान ने इसे अपनी…

खाड़ी युद्ध में नया मोड़, अमेरिका ने ईरान के खिलाफ तैनात किए स्टेल्थ क्रूज मिसाइल, आर्थिक और कूटनीतिक संकट में फंसा पाकिस्तान

वाशिंगटन अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव में जल्द ही एक नया दौर देखने को मिल सकता है, क्योंकि यूएस ने अधिक लंबी दूरी की मिसाइलों को ईरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?