प्रकृति प्रेम है तो वन सेवा में जाइए

प्रकृति से जुड़ाव रखने वालों के लिए भारतीय वन सेवा काफी आकर्षक कॅरियर साबित हो सकता है। इससे जुड़कर जहां आप अपनी आजीविका कमा सकते हैं वहीं प्रकृति की गोद में सुकून भी हासिल कर सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग हर साल वन अधिकारियों के चयन के लिए भारतीय वन सेवा परीक्षा का आयोजन करता है। इसमें आवेदन हेतु विज्ञापन आमतौर पर फरवरी महीने में रोजगार समाचार और प्रमुख राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित होता है।

भारतीय वन सेवा में आवेदन के लिए अभ्यर्थी को पशु पालन और पशु चिकित्सा, वनस्पति शास्त्र, जीवविज्ञान, भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित, भूगर्भशास्त्र, सांख्यिकी, कृषि विज्ञान में से किसी एक विषय में स्नातक होना चाहिए। इस प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थी को भारतीय वन सेवा की छह पेपर की परीक्षा देनी होती है। इनमें दो पेपर सामान्य अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के होते हैं। ये दोनों प्रश्नपत्र 300-300 अंकों के होते हैं। इसके अलावा 200 अंक के दो प्रश्नपत्र दो ऐच्छिक विषयों के होते हैं। विषयों में पशुपालन, वनस्पति शास्त्र, जीवविज्ञान, भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित, सांख्यिकी, कृषि विज्ञान, फारेस्ट्री और इंजीनियरिंग में से किन्हीं दो को चुना जा सकता है।

इस तरह लिखित परीक्षा कुल 1600 अंकों की होती है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी को साक्षात्कार से गुजरना पड़ता है जिसके लिए 300 अंक रखे गए हैं। इस परीक्षा में विश्लेषणात्मक पद्धति के कनवेंशनल प्रश्न पूछे जाते हैं।

भारतीय वन सेवा परीक्षा में अंग्रेजी का पत्र तीन घंटों का होता है। इसमें एक निबंध लिखना होता है। अनुच्छेद का संक्षेपण, वाक्यों का शुद्धिकरण और व्याकरण के विभिन्न उपयोगों से संबंधित प्रश्न भी होते हैं। भाषा ज्ञान और शब्द ज्ञान से भी प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा का मकसद अंग्रेजी में काम करने की क्षमता की जांच होती है। इसलिए भाषा की व्यवहारिक समझ होना चाहिए। सामान्य ज्ञान में समसमायिक घटनाओं के साथ-साथ दिन-प्रतिदिन के वैज्ञानिक अनुभवों से संबंधित प्रश्न प्रमुखता से पूछे जाते हैं। इसके अलावा भारतीय राजनीति, संविधान, राजनैतिक व्यवस्था, भारतीय इतिहास और भूगोल से भी प्रश्न होते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा-अद्भुत धाम है नवग्रह शक्तिपीठ

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सहभागिता की। महाशिवरात्रि के अवसर पर नवग्रह शक्तिपीठ परिसर ओम…

    इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मध्यप्रदेश करेगा एआई-सक्षम शासन और डीप-टेक नवाचारों का प्रदर्शन

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ‘मध्यप्रदेश पैवेलियन’ स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण और शहरी प्रबंधन में एआई समाधान होंगे प्रस्तुत भोपाल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन 16 से 20…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह