चाइनीज मांझे की वजह से बाइक सवार सिपाही की मौत

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे की वजह से दर्दनाक घटना घटित हुई है। चाइनीज मांझे से गला कटने से बाइक सवार सिपाही बुरी तरह से घायल हो गया। उसे तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिपाही अमरोहा जिले का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।  

दुर्गा इंडस्ट्रीज के सामने हुआ हादसा
अभियोजन कार्यालय में तैनात सिपाही शाहरुख हसन (32 वर्ष) शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे बाइक से राजघाट चौकी की ओर से बरेली मोड़ जा रहा था। अजीजगंज में दुर्गा इंडस्ट्रीज के सामने अचानक चाइनीज मांझा शाहरुख के गले में कस गया। गला कटने से वह बाइक से गिरकर छटपटाने लगा। गले से खून का फव्वारा फूट पड़ा। बाइक और सड़क खून से लाल हो गई।  

आसपास के लोग दौड़कर आ गए और सिपाही को ई-रिक्शे से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी भी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद इसकी बिक्री हो रही है। चाइनीज मांझे से पहले ही घटनाएं हो चुकी हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    यूपी में विकास के परिणाम: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सफलता है इसका बेहतरीन उदाहरण

    यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण शिलान्यस से उद्घाटनों तक पहुंची यूपी की विकास यात्रा, वर्ष 2017 के बाद से…

    ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता 2025-26 का शानदार आगाज, सजा स्किल का महाकुंभ

    ग्रेटर नोएडा में सजा स्किल का महाकुंभ, राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आगाज 650 प्रतिभागी, 63 स्किल्स और सभी राज्यों की भागीदारी योगी सरकार की स्किल पहल को मिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 0 views
    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा