बाघों की मौजूदगी से भोपाल में फैली दहशत, दो बाघों को देख डरा एसयूवी ड्राइवर, पेड़ से टकराई गई गाड़ी

भोपाल

चंदनपुरा, जागरण लेक सिटी और मदरबुल फार्म इलाके में बाघों की मौजूदगी ने दहशत फैला दी है। बीते 24 घंटों में बाघों ने दो गायों का शिकार किया है। इसके बाद वन विभाग ने एहतियातन चंदनपुरा इलाके की सड़क को बंद कर दिया है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

शुक्रवार सुबह जागरण लेक सिटी के पास सड़क पर अचानक दो बाघों के दिखने से एक एसयूवी चालक घबरा गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शी राजेश जैन ने बताया कि इलाके में एक बड़ा और एक छोटा बाघ घूम रहा है।

जिससे लोगों में डर का माहौल है। रेंजर शिवपाल पिपल्दे ने बताया कि बाघों के मूवमेंट के चलते सड़क को बंद कर दिया गया है और सर्च आपरेशन जारी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चार दिनों से बाघों का मूवमेंट चंदनपुरा व मदरबुल फार्म इलाके में देखा जा रहा है।

इस क्षेत्र में रात के समय डंपर और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। साथ ही स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में सुबह-शाम सड़क पर सैर करते हैं। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और इन इलाकों में जाने से बचने की अपील की है।

पिछले छह माह में 10 से अधिक बार आया नजर
बाघ मित्र राशिद नूर ने बताया कि बाघ पिछले 10 माह में 10 से 12 बार नजर आ चुका है। पिछले 15-20 दिन पहले बाघ एक कार के पीछे चलते हुए नजर आया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसके पहले वर्षा के सीजन में भी बाघ चंदनपुरा 13 शटर के पास नजर आया था। राशिद ने बताया कि वह सन् 2014 से यहां बाघों का मूवमेंट देख रहे हैं।

चंदपुरा क्षेत्र में पांच से छह बाघ का मूवमेंट हमेशा बना रहता है। पिछले तीन महीनों में बाघ द्वारा करीब तीन से चार गायों का शिकार किया जा चुका है। मदर बुल फार्म के पास भी बाघ गायों का शिकार करते हैं, लेकिन इस बात की जानकारी वन विभाग सार्वजनिक नहीं करते। उक्त क्षेत्र में हमेशा मवेशी सड़ने की दुर्गंध बनी रहती है।

  • admin

    Related Posts

    प्रदेश के सभी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में मनाया जाएगा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा

    भोपाल.  प्रदेश के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का…

    नारी सशक्तिकरण के लिये संसद की बैठक होगी ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी 16 अप्रैल को संसद में ऐतिहासिक बैठक होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश की सबसे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 2 views
    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

    LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

    मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 1 views
    मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की