सांसदों और कर्मचारियों के पते पर बनवाए हजारों फर्जी वोटर कार्ड, आप ने भाजपा पर लगाया आरोप

नई दिल्ली।

दिल्ली विधानसभा में वोट गड़बड़ी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। आप के मुताबिक भाजपा अपने सांसदों और कर्मचारियों के पतों पर हजारों फर्जी वोट जुड़वाने की एप्लीकेशन दे चुकी है। आप ने आरोप लगाया है कि एक-एक पते पर 20-30 या 40 वोट तक बनवाने की एप्लीकेशन दो गई है।

आम आदमी पार्टी के नेता के मुताबिक इस वोट गड़बड़ी के मामले में कोई सामान्य व्यक्ति शामिल नहीं है। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के सांसद, बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। चुनाव आयोग की आंख में धूल झोंक कर भारतीय जनता पार्टी और उनके केंद्रीय मंत्री से लेकर सांसद तक चुनाव आयोग की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उनकी आंख में धूल झोंक रहे हैं उनके साथ चुनावी घोटाला और फ्रॉड कर रहे हैं। आप के मुताबिक सबसे पहले जो यहां के प्रत्याशी हैं, भारतीय जनता पार्टी के नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा पूर्व सांसद है। वह मौजूदा सांसद नहीं हैं फिर भी मई से लेकर जनवरी तक 8 महीने से सांसद का बंगला कब्जा करके बैठे हुए हैं। इतना ही नहीं अपने बंगले के पते पर 33 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी है। दूसरा नाम भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का है। इन्होंने अपने पते पर 26 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी है। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने अपने पते पर 26 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी है। इसी के साथ-साथ एक पता है सांसद महोदय का मुखर्जी स्मृति न्यास। यहां पर सांसद के पते पर 31 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। इसके साथ-साथ जयप्रकाश एक सांसद हैं। यह हरदाई से हैं और इनके पते से 25 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। साउथ एवेन्यू में एक एमपी भारतीय जनता पार्टी के त्रिपुरा के हैं। जिनको गेस्ट अकोमोडेशन में जगह मिली है। यह रेवती हैं उन्होंने 25 वोट बनवाने के लिए एप्लीकेशन दी है। आप के आरोपों के मुताबिक सीपी जोशी भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। राजस्थान से भाजपा के सांसद हैं। इनका पता 14 विंडसर प्लेस न्यू दिल्ली है। जहां से 28 वोट इन्होंने अपने घर से बनवाने की एप्लीकेशन दी है। एक पता क्वार्टर लेडी हार्डिंग गोल मार्केट जीपीओ है। यह बहुत छोटा सा स्थान है। बहुत छोटा क्वार्टर है। यहां पर 44 वोट एक पते पर बनवाने की एप्लीकेशन दी गई। वीपी हाउस में दो बेडरूम के फ्लैट होते हैं और इसमें 212 वीपी हाउस से 24 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। सतीश गौतम उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सांसद है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। 23 वोट उनके पते पर बनवाने के एप्लीकेशन दी गई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है ऐसे ना जाने कितने पते हैं जहां से एक-एक पते पर दर्जनों वोट बनाने के एप्लीकेशन दी गई है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा इसी तरीके से चुनाव जीतती है और ऐसे ही फर्जी वोट बनवाकर वोटिंग करवाई जाती है।

admin

Related Posts

दत्तात्रेय होसबोले ने कहा – धर्म सम्मेलनों से देशभर में एकता और राष्ट्र सेवा की भावना को मिलेगा बढ़ावा

धर्मशाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने शनिवार को कहा कि पूरे देश में धर्म के सही अर्थ और कर्तव्यों के बारे में जागरूकता फैलाने और लोगों…

पीएम मोदी ने कहा – युद्ध के समय अफवाहों से बचें, एकजुट होकर सामना करें कठिनाइयों का

नई दिल्ली मिडिल ईस्ट संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में देशवासियों को एकजुट रहने और अफवाहों से बचने की सख्त सलाह दी।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 4 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच