इंदौर में जीतू यादव ने भाजपा और महापौर परिषद से दिया इस्तीफा

इंदौर
इंदौर शहर में एमआईसी सदस्य जीतू यादव और पार्षद कमलेश कालरा के बीच चल रहे विवाद के बीच बड़ा मोड़ आ गया। जीतू यादव ने भाजपा और महापौर परिषद से इस्तीफा दे दिया है।

घटना के छठे दिन सामने आए नेताओं के बयान
घटना के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चुप्पी साध ली थी। किसी भी नेता का कोई बयान सामने नहीं आया। घटना के पांच दिन बाद गुरुवार रात सांसद शंकर लालवानी ने इंटरनेट मीडिया पर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पोस्ट डाली। इसके कुछ देर पहले ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी कालरा के घर पहुंचे थे।

आरोपितों में नगर निगम के मस्टरकर्मी भी शामिल
यह बात भी सामने आई है कि कालरा के घर हमला करने और नाबालिग बेटे को निर्वस्त्र करने वाले आरोपितों में कुछ नगर निगम मस्टरकर्मी भी शामिल हैं। नगर निगम ने इसकी जांच शुरू कर भी दी है। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर हटाया जाएगा।

कालरा परिवार पर हुए हमले एवं नाबालिग से दुर्व्यवहार पर निंदा प्रस्ताव पारित
शहर में कालरा परिवार पर हुए हमले एवं नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार पर सर्वसमाजजन ने शुक्रवार को साधु वासवानी नगर स्थित स्वामी प्रीतमदास सभागृह में बैठक आयोजित की। इसमें शहर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में एक स्वर में इन घटनाओं की निंदा की गई एवं एक निंदा प्रस्ताव पारित किया। इन घटनाओं के विरोध की रूपरेखा भी बनाई गई। इसमें सर्व समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगा एवं मानव शृंखला बनाएगा।

 

admin

Related Posts

डॉ. अम्बेडकर के आदर्शो पर चलने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार :उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल. उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि केंद्र एवं राज्य सरकार बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शो पर चलते हुए वंचित समुदाय को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26 के पोस्टर का किया विमोचन

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26” के पोस्टर का मुख्यमंत्री निवास में विमोचन किया। उन्होंने इस अभिनव योजना को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 2 views
RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका