काले तिल से मकर संक्रांति करें ये उपाय

मकर संक्रांति हिंदुओं का विशेष और प्रमुख त्योहार होता है. भगवान सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो ये त्योहार मनाया जाता है. मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान करने की पंरपरा का पालन सदियों से किया जा रहा है. हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान से पुण्य फल मिलते हैं. इस दिन भगवान सूर्य का पूजन भी किया जाता है.

मकर संक्रांति पर तिल का विशेष महत्व
इस साल भगवान सूर्य 14 जनवरी को सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं. इसी दिन मकर संक्रांति है. मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू बनाने और खाने की परंपरा भी है. इस दिन तिल के लड्डू भगवान सूर्य को भेंट स्वरूप दिए जाते हैं. दरअसल, मकर संक्रांति पर तिल का विशेष महत्व है. तिल दो रंग के होते हैं. एक सफेद और दूसरा काला. इस दिन काले तिल का महत्व अधिक होता है.

इस दिन काले तिल से किए जाते हैं उपाय
इस दिन काले तिल से कई उपाय किए जाते हैं. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन काले तिल के उपायों से भगवान सूर्य और शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. रोगों और दोषों से मुक्ति प्राप्त होती है. ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन काले तिल के क्या उपाय करने चाहिए.

तिल के उपाय
    मकर संक्रांति के दिन काले तिल के लड्डू बनाए जाते हैं. मान्यता है कि इस दिन तिल के लड्डू खाने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है. साथ ही सेहत भी अच्छी रहती है.
    इस दिन भगवान सूर्य को स्नान के बाद जल में काला तिल मिलाकर अर्ध्य देना चाहिए. ऐसा करने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. करियर आगे बढ़ता है.
    इस दिन खिचड़ी का दान उसमें काला तिल मिलाकर ही किया जाना चाहिए. ऐसा करने से सूर्य देव और शनि देव दोनों की कृपा बरसती है. घर में धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है.
    इस दिन काले तिल से आहुति देने, तिल मिला खाना खाने से और पानी में तिल को डालने से खास लाभ मिलता है.
    मान्यता है कि इस दिन पानी में काला तिल डालकर स्नान करने से सभी रोगों और दोषों से छुटकारा मिल जाता है.

 

  • admin

    Related Posts

    मेष से मीन तक: नवरात्रि के नौ दिन राशि के अनुसार करें ये उपाय

    पंचांग के अनुसार, साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी. हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना के लिए बेहद…

    खरमास लगते ही बदले नियम: विवाह-गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य एक महीने बंद

      पंचांग के अनुसार, साल में कुछ ऐसे समय आते हैं जब मांगलिक और शुभ कार्यों को करने से परहेज किया जाता है. ऐसा ही एक विशेष समय खरमास होता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 0 views
    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान