लॉस एंजिल्स काउंटी में पिछले कुछ दिनों से आग ने हाहाकार मचा रखा है, फिर भी दिल्ली की ‘जहरीली हवा’ से कई गुना बेहतर है AQI

वाशिंगटन
अमेरिका के लॉस एंजिल्स काउंटी में पिछले कुछ दिनों से आग ने हाहाकार मचा रखा है. शहर का आधा हिस्सा तो आग की चपेट में आ गया है. इस आग से 10 हजार से ज्यादा घर जलकर खाक हो चुके हैं. विनाशकारी आग ने  पैसिफिक पैलिसेड और मालिबू के 19,000 एकड़ से भी ज्यादा क्षेत्रों को तबाह कर के रख दिया है, लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि इस भयानक आग के बावजूद भी लॉस एंजिल्स की हवा राजधानी दिल्ली की तुलना में काफी साफ है.

हैरानी वाली बात तो है कि इतनी भयानक आग लगने के बाद भी अमेरिकी शहर में शुक्रवार (10 जनवरी, 2025) को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 154 दर्ज किया गया, जो राजधानी दिल्ली के AQI से कई गुना बेहतर है. इस समय राजधानी का AQI 372 दर्ज किया गया है, जो कि बहुत खराब श्रेणी में गिना जा रहा है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम दिनों में अमेरिकी शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स अच्छी श्रेणी में बना रहता है.

दिल्ली की तुलना में साफ है LA
अमेरिकी AQI को देखने के बाद राजधानी में खराब होती वायु गुणवत्ता परेशान करने वाली है. दिल्ली में इतनी खराब हवा लोगों के लिए रोजाना संघर्ष बन गई है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक यूजर ने लॉस एंजिल्स और दिल्ली के AQI की तुलना की और लिखा कि आधा एलए जल रहा है, लेकिन हवा अभी भी दिल्ली की तुलना में साफ है. हालांकि, एक एक्स यूजर ने ये भी लिखा कि हरियाणा और पंजाब के लोग पराली जलाते हैं और उसका धुआं हवा के जरिए दिल्ली की ओर आता है. दिल्ली में हवा ने तबाही मचाई हुई है, लेकिन इसे अब झुठलाया नहीं जा सकता कि दिल्ली की हवा लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है.

कैसे गिनी जाती है हवा की गुणवत्ता
एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की बात करें तो शून्य से 50 के बीच AQI 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 'गंभीर' माना जाता है.

कितना हुआ नुकसान, कोई अंदाजा नहीं
लॉस एंजिल्स में नुकसान की बात करें तो यहां पर कम से कम पांच चर्च, लाइब्रेरी, बैंक, दुकानें और लोगों के कारोबार, सब कुछ जल कर राख हो चुका है. आग रुकने का नाम ही नहीं ले रही है इसलिए ये जानकारी साफ नहीं है कि कितने स्ट्रक्चर जले हैं.

  • admin

    Related Posts

    भारत और फ्रांस ने किए 21 नए समझौते, दोनों देशों के सहयोग को मिलेगा नया आयाम

    मुंबई: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम बैठक की. उनकी इस बैठक के दौरान भारत और फ्रांस…

    वेस्ट बैंक में जमीन पर कब्जे को लेकर इजरायल की रणनीति, 8 मुस्लिम देशों ने विरोध प्रदर्शन किया

    तेल अवीव इजरायल सरकार ने पश्चिमी तट में जमीन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के हालिया फैसले की आठ मुस्लिम देशों द्वारा निंदा करने वाले संयुक्त बयान को बेबुनियाद और गुमराह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत में? पाकिस्तान विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत में? पाकिस्तान विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता

    जम्मू-कश्मीर ने 67 साल बाद फाइनल में बनाई जगह, बंगाल को 6 विकेट से हराकर किया धमाका

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    जम्मू-कश्मीर ने 67 साल बाद फाइनल में बनाई जगह, बंगाल को 6 विकेट से हराकर किया धमाका

    टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत