भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

नई दिल्‍ली
प्रतीका-तेजल की फिफ्टी और कप्‍तान स्‍मृति मंधाना की 41 रनों की तूफानी पारी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारतीय महिलाओं ने 1 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस वनडे में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। जवाब में भारतीय महिलाओं ने 34.3 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया।

गैबी ने खेली कप्‍तानी पारी
आयरलैंड की ओर से गैबी लुईस ने कप्‍तानी पारी खेली। उन्‍होंने 129 गेंदों का सामना किया और 92 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 15 चौके भी लगाए। उनके अलावा लीह पॉल ने 73 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 7 चौके लगाए। इसके अलावा आयरलैंड की कोई भी बल्‍लेबाज कुछ खास नहीं कर पाईं। भारत की ओर से प्रिया मिश्रा ने 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा तीतास साधु, सयाली सतघरे और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।

मंधाना के 4000 रन पूरे
    239 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही।
    कप्‍तान स्‍मृति मंधाना ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई।
    उन्‍होंने प्र‍तीका रावल के साथ पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े।
    10वें ओवर में मंधाना कैच आउट हुईं।
    उन्‍होंने 141.38 की स्‍ट्राइक रेट से 29 गेंदों पर 41 रन ठोक दिए।
    इसके साथ ही मंधाना के वनडे में 4000 रन पूरे हो गए हैं।
    वह मिताली राज के बाद इस आंकड़े को छूने वाली दूसरी भारतीय बल्‍लेबाज हैं।

शतक से चूकीं प्रतीका
101 के स्‍कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। हरलीन देओल ने 32 गेंदों पर 20 रन बनाए। 21वें ओवर में जेमिमा रोड्रिग्स पवेलियन लौटीं। युवा बल्‍लेबाज प्रतीका रावल शतक से चूक गईं। उन्‍होंने 96 गेंदों पर 89 रन ठोके। इस दौरान प्रतीका ने 10 चौके और 1 छक्‍का लगाया। तेजल हसब्निस 53 रन और ऋचा घोष 8 रन बनाकर नाबाद रहीं।

  • admin

    Related Posts

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज