‘पुष्पा’ देखकर केमिकल ड्रम में भरकर बेचने लगे शराब, इंदौर में शराब तस्करी के नेटवर्क का भांडाफोड़

इंदौर।

पुलिस ने शराब तस्करी के नेटवर्क का भांडाफोड़ किया है। तस्कर फिल्म पुष्पा द रूल की तर्ज पर तस्करी करता था। तस्करी की तरीके के लिए आरोपित तीन बार फिल्म देखकर आया था। पूछताछ में गुजरात के शराब तस्कर और विधायक समर्थक ठेकेदार का नाम कबूला है।

डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक सूचना मिली थी कि एसआर कंपाउंड स्थित एक गोदाम में बने केमिकल के गोदाम में रात के वक्त ट्रकों में संदिग्ध केमिकल के ड्रम भरे जा रहे हैं। पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई का अड्डा समझकर छापा मारा और लाखों रुपये कीमती ब्रांडेड शराब की बोतलें देखकर दंग रह गई।

ये आए पकड़ में
डीसीपी के मुताबिक पुलिस ने आरोपित राहुल गोपाल जायसवाल निवासी बोरी जोबट आलीराजपुर, अजयपाल तुलसीराम अहिरवार निवासी टपरिया बीना सागर, मनोज जगदीश प्रसाद तिवारी निवासी एसआर कंपाउंड लसूड़िया मौरी, हीरालाल उर्फ छोटू पुत्र श्यामलाल राय निवासी इंद्रागांधी वार्ड बीना और राजेश हरिशंकर रजक निवासी नानक वार्ड बीना को पकड़ लिया।

राहुल है गिरोह का सरगना
पुलिस ने तीन लाख 82 हजार रुपये कीमती 42 पेटी अवैध शराब जब्त की है। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक आरोपित गिरोह का सरगना राहुल है। उसने फिल्म पुष्पा देखकर शराब सप्लाई का धंधा शुरू किया था। इसके पूर्व वह तीन बार फिल्म देखकर भी आया था। आरोपितों ने गोदाम के बाहर केमिकल कारखाने का बोर्ड लगा दिया था। अक्सर रात में ही पैकिंग होती थी। एमआर-11 स्थित एक शराब दुकान से थोक में शराब खरीद कर केमिकल के ड्रम में शराब की पैकिंग कर सील पैक कर देते थे। चैकिंग करने पर केमिकल के ड्रम बताकर ट्रक निकाल देते थे। पुलिस के मुताबिक ठेकेदार की भूमिका की जांच की जा रही है।

तीन करोड़ की शराब जब्त
इंदौर शहर में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन को रोकने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते साल जनवरी से दिसंबर तक अवैध शराब के साढ़े नौ हजार प्रकरण बनाए गए और तीन करोड़ रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की गई। इसमें देशी, विदेशी, महुआ लहान और भांग शामिल है। आबकारी विभाग ने बीते साल अवैध शराब पर कार्रवाई कर 9507 प्रकरण बनाए। इसमें 54 हजार 147 लीटर शराब जब्त की गई। इसका अनुमानित मूल्य 1.39 करोड़ के करीब है।

अवैध शराब की बेचने वालों पर हो रही कार्रवाई
वहीं विभाग ने बीते साल में एक लाख 65 हजार 583 किलो महुआ लहान और 453 किलो भांग भी जब्त की है। इसका अनुमानित बाजार मूल्य 1.66 करोड़ रुपये है। सहायक आयुक्त आबकारी मनीष खरे ने बताया कि आबकारी विभाग लगातार अवैध शराब की बिक्री और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई कर रहा है।
इसके अलावा देर रात बायपास और शहर के अंदर संचालित ढाबों और होटलों की जांच का अभियान भी विभाग द्वारा चलाया जाता है। बारों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर शुरू और बंद होने की निगरानी की जा रही है।

86 वाहन किए गए जब्त
आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर विगत वर्ष 86 वाहनों को भी अवैध शराब का परिवहन करने पर राजसात किया गया। इनमें 71 दोपहिया, एक तीन पहिया और 14 चार पहिया वाहन शामिल है। जब्त वाहनों का अनुमानित मूल्य 1.09 करोड़ रुपये है।

admin

Related Posts

कोल्ड्रिफ सिरप मामले में विसरा रिपोर्ट ने दिखाया सच, मासूमों की मौतों के पीछे की वजह सामने आई

छिंदवाड़ा  साल 2025 में जहरीला कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. छिंदवाड़ा सहित मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से…

मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

भोपाल. मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विगत तीन दिनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर