MP में ठंड ने बरपाया कहर, भोपाल, राजगढ़ और पचमढ़ी समेत कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई

भोपाल
मध्य प्रदेश में ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. पारा लगातार गोते लगा रहा है. भोपाल, राजगढ़ और पचमढ़ी समेत कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. कोहरे की वजह से दिन में भी वाहन चालकों को लाइट का सहारा लेना पड़ रहा है. प्रदेश में सबसे ठंडा पंचमढ़ी रहा. पंचमढ़ी में तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया. मौसम विभाग की तरफ से जारी अपडेट के मुताबिक पंचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भोपाल में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजगढ़ का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बैतूल में 6.7 डिग्री सेल्सियस, धार में 5.8 डिग्री सेल्सियस, गुना में 5.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 6.6 डिग्री सेल्सियस, नर्मदापुरम में 9.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 6.6 डिग्री सेल्सियस, खंडवा में 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तपामान रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक रायसेन में 5.1 डिग्री सेल्सियस, रतलाम में 5.8 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 6 डिग्री सेल्सियस, छिंदवाड़ा में 5.6 डिग्री सेल्सियस, उमरिया में 5.5 डिग्री सेल्सियस, टीकमगढ़ में 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है.

इन जिलों के मौसम का जानें हाल
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी लोगों को भीषण ठंड से निजात नहीं मिलने वाली है. तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने वाला है. राजगढ़ में भी रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है. हालांकि कुछ जिलों का पारा दो डिजिट में रहा. सीधी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा देखने को मिला है. रीवा और खजुराहो में मौसम साफ है.

अधिकतम तापमान खंडवा में रिकॉर्ड किया गया. 28.5 डिग्री सेल्सियस तापमान से खंडवा में गर्मी का असर देखा जा रहा है. बैतूल में 23, भोपाल में 21, गुना में 21, इंदौर में 22, खरगोन में 26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा. रायसेन में 23, रतलाम में 22.5, उज्जैन में 22, दमोह में 22, जबलपुर में 21, खजुराहो में 20, उमरिया में 21, टीकमगढ़ में 20, सीधी में 21, सतना में 19, रीवा में 18 और मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, सागर में 23 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है.

admin

Related Posts

शिक्षा में बड़ा बदलाव: 2026-27 से MP के हजारों स्कूलों में प्री-प्राइमरी क्लासेस शुरू, नियम तय

भोपाल राज्य सरकार सत्र 2026-27 में प्रदेश के 4500 सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने जा रही है। नई शिक्षा नीति में पहली कक्षा में प्रवेश से पहले प्री-प्राइमरी…

बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

50 एकड़ में स्थापित होगा आदर्श बीज उत्पादन केंद्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी कृषि एवं विकास योजनाओं की सौगात राजकीय गरिमा के साथ मनाया गया भगोरिया पर्व : जुलवानिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा: सैमसन के 97 रन नहीं, इन दो चौकों ने पलटा खेल

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 0 views
गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा: सैमसन के 97 रन नहीं, इन दो चौकों ने पलटा खेल

युवाओं को मिलेगा दिग्गजों का साथ, कुंबले-जहीर-हरभजन करेंगे नई प्रतिभाओं को तैयार

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 0 views
युवाओं को मिलेगा दिग्गजों का साथ, कुंबले-जहीर-हरभजन करेंगे नई प्रतिभाओं को तैयार

वेस्टइंडीज पर जीत के बाद बुमराह बोले—यह रहा टर्निंग पॉइंट, संजू सैमसन पर चुप्पी

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 0 views
वेस्टइंडीज पर जीत के बाद बुमराह बोले—यह रहा टर्निंग पॉइंट, संजू सैमसन पर चुप्पी

वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर