अफगानिस्तान ने उठाया बड़ा कदम, यूनिस खान को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपना मेंटोर नियुक्त करने का फैसला किया

अफगानिस्तान
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शुरुआत होने में कुछ ही हफ्ते बाकी रह गए हैं। पाकिस्तान की मेजबानी वाले टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से कराची में होगा, जो 9 मार्च तक चलेगा। चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली आठ टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं। इस बीच अफगानिस्तान ने एक बड़ा कदम उठाया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपना मेंटोर नियुक्त करने का फैसला किया है। चैंपियंस ट्रॉफी वनडे फॉर्मेट में आयोजित होगी।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक,यूनिस खान आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के मेंटोर के रूप में काम करेंगे, जिसकी बुधवार को एसीबी के प्रवक्ता सईद नसीम सादात ने पुष्टि की। यूनिस इससे पहले 2022 में अफगानिस्तान के बैटिंग कोच रह चुके हैं। सादात ने कहा, ''यूनिस पाकिस्तान में होने वाले टूर्नामेंट से पहले टीम से जुड़ेंगे।" यूनिस ने अपने करियर में 118 टेस्ट में 10,099 और 265 वनडे में 7,249 रन बनाए। उन्होंने 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 442 रन बटोरे। उनकी कप्तानी में साल 2009 में पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था।

यूनिस ने संन्यास लेने के बाद कई बार कोचिंग देने की जिम्मेदारी निभाई है। वह कुछ समय के लिए पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजी कोच भी रहे। यूनिस ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में पेशावर जल्मी के साथ काम किया था। वह हाल ही में अबू धाबी टी10 लीग में बांग्ला टाइगर्स के हेड कोच थे। अफगानिस्तान ने यूनिस को मेंटोर नियुक्त करके पाकिस्तान में भी 'भारतीय फॉर्मूला' आजमाने का फैसाल किया है। दरअसल, साल 2023 में जब भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था, तब अफगानिस्तान ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजेय जडेजा को अपना मेंटोर बनाया था।

अफगानिस्तान को वनडे वर्ल्ड कप में जडेजा की मेंटोरशिप का काफी फायदा हुआ क्योंकि वह भारतीय परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ थे। अफगानिस्तान ने लीग चरण में इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों को हराकर खूबी वाहवाही बटोरी थी। अफगानिस्तान ने कुछ इसी तरह की रणनीति टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी आजमाई थी। अफगानिस्तान ने पिछले साल सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त किया था, जिसका अच्छा लाभ मिला। अफगानिस्तान ने टूर्मामेंट में अपने सभी मैच वेस्टइंडीज की सरमजीं पर खेले थे और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी