अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा दरार वाली पार्टी है, अधिकारियों का जाति के आधार पर हुआ सस्पेशन

लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस अखिलेश यादव ने पार्टी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा दरार वाली पार्टी है।

अधिकारियों का जाति के आधार पर हुआ सस्पेशन – अखिलेश
 वहीं संभल में हो रही कार्रवाई को लेकर सपा प्रमुख ने कहा कि जिले में जो कुछ हुआ है इसकी सच्चाई सबके सामने है। इसके लिए हमारे लोगों को पहली बार संभल के लोगों से मिलने के लिए नहीं जाने दिया गया था। सरकार आखिर क्या वहा छुपाना चाहती है। सर्वे को लेकर सरकार को इतनी जल्दी क्या थी। प्लेसेज ऑफ वरशिप एक्ट का क्यों ध्यान नहीं रखा गया। संभल में पार्टी के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। लोगों को पीटा जा रहा है। दबाव बनाया जा रहा है। हमारे लोग जब संभल में गए तो वहां अधिकारियों का जाति के आधार पर सस्पेशन किया गया।

भाजपा एक हृदयहीन पार्टी है – अखिलेश
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा कि भाजपा दरार वाली पार्टी है। भाजपा का आकलन करे तो वह हृदयहीन पार्टी है। इस सरकार में न्याय मिलना, लोगों की सुनवाई हो, ऐसा होता हुआ नहीं नजर आ रहा है। भाजपा के दो पलड़े हैं, एक पीडिए के खिलाफ अन्याय और दूसरा भ्रष्टाचार। भाजपा में भ्रष्टाचार के आरोप उनके लोग ही लगा रहे है। वहीं मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर चुनाव सबसे फेयर चुनाव होने जा रहा है।

'सपा के सत्ता में आने पर होगी कानूनी कर्रवाई'
प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ में संत महात्मा बड़ी संख्या में आए हैं। मैं उन सभी से अनुरोध करना चाहता हूं कि वो जब यहां से जाएं तो कुछ और लोगों को भी अपने साथ ले जाएं। ऋषिमुनियों से मेरा अनुरोध है कि जब यहां से जाएं तो अपने साथियों को अपने साथ लेकर जाएं क्योंकि कुछ लोगों को जो काम नहीं करना चाहिए, जो काम नहीं आता वो काम कर रहे हैं। अपना भ्रष्ट्राचार छुपाने के लिए हत्या हो गई। लखनऊ में ट्रांसफर पोस्टिंग का हर विभाग में रेट तय हो गया है। पूरे स्वास्थ्य विभाग में दवाई से लेकर इलाज तक भ्रष्ट्राचार हो रहा है। जब कभी समाजवादी सत्ता में आएंगे तो इन सबकी जांच करवा कर कानूनी करवाई करेंगे।

 

admin

Related Posts

यूपी सरकार का एक्शन: कई जिलों के ARTO अधिकारियों का स्थानांतरण जारी

लखनऊ यूपी सरकार ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। गाजियाबाद, कानपुर देहात और लखनऊ समेत 26 एआरटीओ का तबादला कर दिया गया है। इनमें दो प्रतीक्षारत…

लखनऊ को मिला नया पर्यटन केंद्र: नौसेना शौर्य वाटिका में दिखेगी समुद्री शक्ति की झलक

लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 30 मई को लखनऊ में 'नौसेना शौर्य वाटिका' का उद्घाटन किया, जो भारतीय नौसेना की वीरता और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी