लौंगिया व छतरी योजना में भी होगा शुभारम्भ, राजस्थान-अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष ने आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों का किया लोकार्पण

जयपुर।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि हम अजमेर उत्तर के प्रत्येक निवासी को उसके घर के आस-पास चिकित्सा सुविधा देने की दिशा में काम कर रहे हैं। संभाग के सबसे बडे जवाहर लाल नेहरू अस्पताल से लेकर आयुष्मान आरोग्य मन्दिर तक क्षेत्र का प्रत्येक निवासी मेडिकल सुविधा की कवरेज में होगा। आरोग्य मन्दिर मौहल्लों में सामान्य बीमारियों के मरीजों के लिए वरदान सिद्ध होंगे।

उन्हें घर के पास ही मेडिकल सुविधा उपलब्ध होगी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर उत्तर क्षेत्र के कुन्दन नगर एवं फ्रेन्डस कॉलोनी में आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों का शुभारम्भ किया। इन स्थानीय अस्पतालों पर चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की गई है। यहां सामान्य बीमारियों के साथ ही डायबिटीज व ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारियों का भी उपचार किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि चिकित्सा सुविधा के क्षेत्र में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। संभाग के सबसे बडे जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में शीघ्र ही सुपर स्पेशलिटी सेवाएं भी उपलब्ध होगी। इसके लिए बजट में घोषणा की गई है और स्थान भी चिन्हित कर लिया गया है। इसके निर्माण व सुविधाओं की स्थापना पर 200 करोड़ रूपए से ज्यादा की राशि खर्च होगी। देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर क्षेत्र के लिए बजट में ही नए सैटेलाइट अस्पताल की घोषणा की गई है। अस्पताल के लिए भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य की शुरूआत की गई है। जल्दी यह भवन भी आमजन को उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में पंचशील में शहरी सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र की स्थापना करवाई गई थी। यह अस्पताल भी आमजन को राहत दे रहा है। इसी तरह विभिन्न स्तर के अस्पतालों से आमजन को उनके घर के पास ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है। एलोपैथी चिकित्सा के साथ ही आयुर्वैदिक चिकित्सा के क्षेत्र में भी अजमेर ने उपलब्धि हासिल की है। यहां आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह अजमेर में बालिका सैनिक स्कूल के लिए हाथी खेड़ा में भूमि चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसी प्रकार रोजगार की दिशा में एक बड़ा कदम आईटी पार्क के रूप में सामने आया है। इसके लिए माकड़वाली में भूमि आवंटित हो गई है। जल्द ही इसकी शुरूआत की जाएगी। इसी तरह आरआईटी, स्पोट्र्स कॉलेज, खेल अकादमी, अन्य बजट घोषणाएं अजमेर के विकास में  मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मन्दिर आमजन को उनके घर के पास ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बडा कदम है। अब आमजन को चिकित्सा सुविधा के लिए घर से दूर नहीं जाना पडेगा। जल्द ही लौंगिया व छतरी योजना क्षेत्र में भी आरोग्य मन्दिर खोले जाएंगे।

admin

Related Posts

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

स्वर्ण नगरी जैसलमेर को मिली हवाई सौगात, हफ्ते में दो दिन चलेगी फ्लाइट

 जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर के लिए रविवार (3 मई) का दिन ऐतिहासिक बन गया. पहली बार समर शेड्यूल में हवाई सेवा का संचालन शुरू हुआ. इस फ्लाइट की मांग काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची