आज मध्य प्रदेश में भाजपा के 40 जिला अध्यक्षों की घोषणा !

भोपाल
भाजपा जिला अध्यक्षों की 35 से 40 नामों की सूची मंगलवार को जारी की जाएगी। इसकाे लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में दो घंटे तक मंथन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने जिला अध्यक्षों के नामों पर विचार-विमर्श किया। सूची फाइनल हो गई है, इसे स्वीकृति के लिए दिल्ली भेजा गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली से भी सूची शामिल नामों को स्वीकृति मिल गई है। नामों की सूची सोमवार को जारी की जानी थी, लेकिन कुछ नामों पर सहमति नहीं बनने के कारण सूची रोक दी गई।

घोषणा से पहले ही मंदसौर में शुरू हुआ बधाइयों का सिलसिला

  • जिला अध्यक्षों के 15 से अधिक नामों पर अब भी सहमति नहीं बनी है। ऐसे में पहली सूची 35 से 40 नामों की ही जारी की जाएगी। शेष नामों पर पुनर्विचार कर अंतिम रूप दिया जाएगा।
  • सागर, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, सतना, रीवा, नरसिंहपुर सहित अन्य जिलों के जिला अध्यक्ष के एक से अधिक नामों पर पार्टी नेताओं के बीच खींचतान के बीच फिलहाल इन जिलों में जिला अध्यक्ष की घोषणा बाद में की जा सकती है।
  • इधर, जिला अध्यक्ष की घोषणा से पहले ही पंडित राजेश दीक्षित को मंदसौर जिला अध्यक्ष की बधाई वाले फ्लेक्स तैयार कर लिए गए हैं। सोमवार को इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रही।

12 जिलों के अध्यक्ष को पुन: मिल सकता है मौका
भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले मप्र के 12 जिला अध्यक्ष बदले थे। इसमें छतरपुर, पन्ना, मऊगंज, मैहर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पाढुर्णा, हरदा, इंदौर ग्रामीण, बुरहानपुर, बड़वानी और रतलाम में नए जिला अध्यक्ष बनाए गए। ऐसे में इनमें से अधिकांश जिलों में जिला अध्यक्षों को पुन: मौका दिया जा सकता है।

सामाजिक व राजनीतिक समीकरण साधने का प्रयास
बताया जा रहा है कि भाजपा ने संभागवार सामाजिक और राजनीतिक समीकरण साधने का प्रयास किया है। प्रत्येक संभाग में तीन से आठ जिले हैं। इसमें एसटी, एससी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के अलावा महिला को मौका देने का प्रयास है। हालांकि जहां महिला सांसद व महापौर है, वहां पुरुष को ही जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा।

admin

Related Posts

जलवायु परिवर्तन से मुकाबले में मध्यप्रदेश की पहल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गिनाईं उपलब्धियां

क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव म.प्र. और इन्वेस्टर्स मिलकर देश को बढ़ाएंगे आगे 24 घंटे बिजली देने में मध्यप्रदेश सबसे आगे…

ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर में संध्या और शयन आरती की बुकिंग पूरी तरह हुई ऑनलाइन

ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर में संध्या और शयन आरती की बुकिंग पूरी तरह हुई ऑनलाइन संध्या आरती की बुकिंग दोपहर 12 बजे से और शयन आरती की बुकिंग शाम 4 बजे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ

जब हार्दिक पांड्या ने दिया खास तोहफा, भावुक होकर रो पड़ा नीदरलैंड का क्रिकेटर

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
जब हार्दिक पांड्या ने दिया खास तोहफा, भावुक होकर रो पड़ा नीदरलैंड का क्रिकेटर

ग्रुप स्टेज में अपराजित वेस्टइंडीज, इटली को हराकर सुपर-8 से पहले भेजा संदेश

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
ग्रुप स्टेज में अपराजित वेस्टइंडीज, इटली को हराकर सुपर-8 से पहले भेजा संदेश

20वें ओवर के सुपरहिट बल्लेबाज बने रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड किया पार

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
20वें ओवर के सुपरहिट बल्लेबाज बने रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड किया पार

वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

सुपर-8 मुकाबलों का ऐलान, टीम इंडिया किन-किन से और कब खेलेगी?

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 3 views
सुपर-8 मुकाबलों का ऐलान, टीम इंडिया किन-किन से और कब खेलेगी?