4 दिवसीय मध्यप्रदेश महोत्सव बैंगलुरु में 9 जनवरी से

आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन के आश्रम में प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति का समागम
पर्यटन और प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को मिलेगा बढ़ावा
भोपाल

 मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति और पर्यटन स्थलों की झलक अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में देखने को मिलेगी। आर्ट ऑफ लिविंग के बेंगलूरू मुख्य आश्रम में 9 से 12 जनवरी तक होने वाले प्रदेश महोत्सव में मध्य प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटक स्थलों की जानकारी दी जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य दुनियाभर से आने वाले “आर्ट ऑफ लिविंग” के अतिथियों को राज्य की परंपराओं, कला, संगीत, और खूबसूरत पर्यटन स्थलों से परिचित कराना है।

महोत्सव में मध्यप्रदेश के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों की जानकारी देने के लिए खास सत्र आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव में प्रदेश की लोककला, पारंपरिक व्यंजन, संगीत, नृत्य प्रस्तुतियां एवं संस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। निवेश के लिये अवसरों पर भी चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम न केवल मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देगा, बल्कि प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने में भी मददगार होगा।

मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के सहयोग से यह भव्य आयोजन होगा। पर्यटकों को राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों से जोड़ने के लिए कार्यक्रम के दौरान उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर, खजुराहो के मंदिर समूह, ओरछा का इतिहास, पचमढ़ी की पहाड़ियां और सांची के स्तूप जैसे धरोहरों के बारे में आगंतुकों को 360 डिग्री वर्चुअल अनुभव भी कराया जायेगा। मध्यप्रदेश के हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

 

  • admin

    Related Posts

    चीन में होनी वाली एशियन अंडर 23 चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाइड

    भोपाल  रांची में 25 मई तक आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी नितिका आक्रे ने महिला पोल वॉल्ट स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    पांच महीने से वेतन अटका, 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    भोपाल मध्य प्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने प्रदेशभर के आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों से 25 मई को भोपाल के नीलम पार्क में एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन करने का आह्वान किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन