घंटों रोड पर पड़ा रहा युवक का शव, किसी काम को अंजाम देने की बजाय पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही

भोपाल
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की पुलिस के बीच सीमा विवाद के चलते सड़के हादसे से मृत एक युवक का शव घंटों तक सड़क पर पड़ा रहा। दोनों राज्यों की पुलिस की इस अमानवीयता से हर कोई हैरान है और कैसे किसी काम को अंजाम देने की बजाय पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। इसकी आलोचना की जा रही है। दरअसल यह मामला मध्य प्रदेश के हरपालपुर पुलिस थाने और उससे सटे यूपी के जिले महोबा के महोबकंठ थाने के बीच का है। राहुल अहीरवार नाम का 27 वर्षीय युवक दिल्ली के लिए निकला था। इसी दौरान जब वह सड़क पार कर रहा था तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के तुरंत बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने मध्य प्रदेश में आने वाले हरपालपुर थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर तो पहुंची, लेकिन उन लोगों ने यह कहते हुए कुछ भी करने से इनकार कर दिया कि युवक की लाश जहां पड़ी है, वह तो महोबकंठ थाने में आता है, जो महोबा जिले में है। इसके बाद मध्य प्रदेश की पुलिस चली गई। अब बारी थी यूपी के महोबकंठ थाने की पुलिस की। गांव वालों ने सूचना दी तो यूपी पुलिस ने भी पल्ला झाड़ लिया और कहा कि यह तो मध्य प्रदेश का मामला है। इसके बाद गुस्साए लोगों की भीड़ ने रोड ही जाम कर दिया औऱ प्रदर्शन कर लगे। शव तब भी सड़क पर ही पड़ा रहा।

अंत में करीब 4 घंटे के बाद मध्य प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ले गई और पोस्टमार्टम कराया गया। कुछ वीडियो भी इस वाकये के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में मृतक के परिवार के लोग कहते हैं कि यह घटना मध्य प्रदेश में ही हुई है, लेकिन पुलिस टाल रही है। एक पुलिसकर्मी आया था, जिसने हमें ही धमकाया और कहा कि इस शव को उठाना और जांच करना हमारी जिम्मेदारी नहीं है क्योंकि यह एरिया एमपी में नहीं आता। हम चाहते हैं कि जल्दी ही पोस्टमार्टम हो ताकि हम लोग अंतिम संस्कार कर सकें। इसके अलावा हम चाहते हैं कि टक्कर मारने वाले वाहन को भी पकड़ा जाए।

राहुल अहीरवार के परिवार वालों का कहना है कि उसकी हाल ही में शादी हुई थी। वह मजदूरी के लिए दिल्ली जा रहा था। एक रिश्तेदार ने बताया कि राहुल की मौत शाम को करीब 7 बजे हादसे के तुरंत बाद हो गई थी। इसके बाद भी पुलिस ने 11 बजे कार्यवाही शुरू की और लगभग 4 घंटे बाद शव को वहां से उठाया गया।

admin

Related Posts

मेडिकल कॉलेज रीवा की सामान्य सभा की बैठक संपन्न

भोपाल उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में श्यामशाह मेडिकल कॉलेज रीवा की सामान्य सभा की बैठक मेडिकल कॉलेज सभागार में संपन्न हुई। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि रीवा…

जनसुविधाओं को गति देने 90 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन : राज्यमंत्री गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने शनिवार को गोविंदपुरा क्षेत्र में 90 लाख रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 3 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय