मालदा जिला पुलिस ने दुलाल सरकार के हत्याकांड के मास्टरमाइंडों को पता लगाने दो-दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा

मालदा
पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्षद दुलाल सरकार की हत्या के दो आरोपियों पर दो-दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। मालदा जिला पुलिस ने दुलाल सरकार के हत्याकांड के मास्टरमाइंडों में से एक रेलवे बैरक कॉलोनी निवासी कृष्णा रजक उर्फ रोहन (30) और बबलू यादव (31) का पता बताने के लिए दो-दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखेगी।

बता दें कि मालदा इंग्लिश बाजार नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष और कारोबारी दुलाल सरकार (61) की दो जनवरी को चार बाइक सवार हमलावरों ने उनके घर के करीब स्थित उनकी फैक्ट्री के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

पुलिस ने शनिवार को बताया था कि दुलाल सरकार की हत्या के सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों की पहचान बिहार के कटिहार जिले के निवासी समीर अख्तर, मोहम्मद अब्दुल गनी और मालदा निवासी टिंकू घोष, अभिजीत घोष और अमित राजा के रूप में की है।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार पुलिस हत्याकांड की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा रही है। इस मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए, क्योंकि पुलिस अपना काम कर रही है।

दुलाल सरकार की हत्या के बाद सीएम ममता बनर्जी ने नबन्ना में राज्य प्रशासनिक बैठक को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने दुलाल सरकार की हत्या के लिए मालदा पुलिस अधीक्षक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया था। सीएम ने कहा था कि यह त्योहारों का मौसम है और बदमाश इसका फायदा उठा रहे हैं। दुलाल की हत्या पुलिस अधीक्षक की लापरवाही के कारण हुई। कुछ समय पहले दुलाल की सुरक्षा हटा ली गई थी। इससे पहले भी उन पर हमला हुआ था। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

  • admin

    Related Posts

    12 राज्यों में 6.08 करोड़ नाम हटे, SIR वोटर लिस्ट अपडेट में यूपी और बंगाल में सबसे बड़ा बदलाव

    नई दिल्ली देशभर में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दूसरे फेज के तहत चुनाव आयोग ने 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की अंतिम मतदाता सूची…

    इजरायल की तगड़ी कार्रवाई: 40 दिन में ईरान और लेबनान पर साढ़े चार बम का असर

    तेल अवीव इजरायल ने ईरान के साथ चल रही जंग में अब तक 18,000 से ज्यादा बम गिराए हैं. इजरायली सेना (IDF) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 2 views
    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

    LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

    मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 1 views
    मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की