जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दर्दनाक हादसा, खाई में बोलेरे गिरने से चार की मौत

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। इस बोलेरो में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव टीम वहां पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान शुरू हो गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस मामले को लेकर किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर से बात की है।

पुलिस ने यहां बताया कि पद्दार से मासु गांव की ओर जा रहा एक वाहन खाई में गिर गया। उन्होंने कहाकि दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई है और दो लापता हैं। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतकों की पहचान गढ़, पद्दार, किश्तवाड़ के रहने वाले राज कुमार, मुकेश कुमार, हकीकत सिंह और सतीश कुमार के रूप में हुई है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया कि अभी यह जानकर दुख हुआ कि वाहन में यात्रा कर रहे चार यात्रियों को मौके पर ही मृत पाया गया है। चालक सहित दो अन्य व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चला है। शोक संतप्त परिवार को मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

इससे पहले शनिवार को बांदीपुरा जिले में एक वाहन के खाई में गिरने से सेना के चार जवान मारे गए। इस हादसे में एक जवान घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव दल वहां पर पहुंच गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हादसे की वजह जानने के लिए जांच हो रही है।

  • admin

    Related Posts

    नई वंदे भारत से सफर होगा सुपरफास्ट! 13 घंटे में गोवा पहुंचने की तैयारी, देखें डिटेल्स

    गोवा बेंगलुरु और गोवा के बीच जल्द शुरू होगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस। यशवंतपुर से मडगांव तक का सफर मात्र 13 घंटे में होगा पूरा। जानें नई ट्रेन का संभावित…

    यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ता पुलिस कस्टडी में, शर्टलेस प्रदर्शन पर कोर्ट ने लिया सख्त एक्शन

    नई दिल्ली एआई सम्मेलन में शर्टलेस प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। पटियाला कोर्ट ने इन चारों को पांच दिन की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 0 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 0 views
    मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 1 views
    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 1 views
    जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

    177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

    सुपर-8 का रोमांच शुरू: 9 दिन में 12 मैचों का शेड्यूल, क्या आपके पसंदीदा टीम की होगी जीत?

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    सुपर-8 का रोमांच शुरू: 9 दिन में 12 मैचों का शेड्यूल, क्या आपके पसंदीदा टीम की होगी जीत?