दबंगों ने गुना जिले में एक सहरिया परिवार पर किया हमला, झोपड़ी की तहस-नहस

गुना

गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के ग्राम करीली में बीती रात दबंगों ने एक सहरिया परिवार पर कहर ढा दिया। सर्द में रात करीब दो बजे दो ट्रैक्टरों से पहुंचे 15-20 लोगों ने गहरी नींद में सो रहे सहरिया परिवार की झोपड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिए। अचानक हुए हमले से परिवार उठकर अपनी जान बचाते हुए भागा, तो दबंगों ने उन्हें घेर लिया और दो घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की।

प्रेमबाई पत्नी हरिसिंह सहरिया ने बताया कि बरखेड़ा नहर के पास हमारी जमीन पर बनी झोपड़ी में मेरे अलावा पति हरि सिंह, बेटा सोनू, देवर ज्ञानी सिंह, भतीजा राजू, देवरानी विद्दी बाई सो रहे थे। इसी बीच रात दो बजे गांव के पूर्व सरपंच, उसके दो बेटे और 15-20 रिश्तेदार दो ट्रैक्टरों से आए।

उन्होंने ट्रैक्टरों से हमारी 10 बीघा गेहूं की फसल को उजाड़ दिया। झोपड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। बिजली करंट से हमें मारने के लिए डीपी के पास ले गए, लेकिन बिजली चली जाने से उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए। इसके बाद एक दबंग ने हमारे मुंह पर कथित पेशाब की।

रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। सुबह पुलिस आई इसके बाद हरि सिंह, ज्ञानी सिंह और राजू को थाने ले गई। दर्द से कराह रही महिला ने बताया कि दबंगों ने हमें घेरकर रातभर मारा। हम लोग खेत में ही पड़े रहे।

  • admin

    Related Posts

    खंडवा से सफर होगा आसान, जयपुर-हैदराबाद नई साप्ताहिक ट्रेन को मिली मंजूरी

    खंडवा/भोपाल. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर-हैदराबाद के बीच रेल यात्रियों की मांग को देखते हुए स्थाई साप्ताहिक ट्रेन की सुविधा दी है। इस ट्रेन के स्थाई शुरू होने से…

    दिल्ली All India Institute of Medical Sciences की टीम ने पूरी की जांच प्रक्रिया, अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा शव

    नई दिल्ली. नोएडा की 33 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आज का दिन अहम है। भोपाल एम्स में पुलिस की भारी मुस्तैदी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी