IMD के अनुसार जनवरी से मार्च में मावठा होने की संभावना, रबी की फसल को फायदा

भोपाल

 मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिसंबर माह में मावठा की अच्छी वर्षा से किसानों को काफी लाभ हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी)के अनुसार जनवरी-फरवरी के अलावा मार्च माह में भी मावठा यानी सर्दियों में बरसात होने की संभावना है। इससे रबी की फसल को फायदा हो सकता है।

रबी की फसल के लिए अमृततुल्य है यह बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र पुणे के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अनुपम काश्यपि ने बताया कि दिसंबर माह में एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जहां उत्तर भारत के पहाड़ों में जबरदस्त बर्फबारी हुई थी। साथ ही मैदानी इलाकों में अच्छी वर्षा भी हुई थी। इस समय रबी की फसल को भी पानी की दरकार रहती है। इसलिए वर्षा किसानों के लिए अमृततुल्य साबित हुई।

मार्च में भी वर्षा होने के आसार

डा. काश्यपि ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के लगातार उत्तर भारत पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। इसके आधार पर आइएमडी ने भी जनवरी से मार्च तक के लिए अपने विस्तारित रेंज पूर्वानुमान में भी मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र में जनवरी, फरवरी के अलावा मार्च में भी वर्षा होने के आसार जताए हैं। मावठा की वर्षा किसानों के लिए लाभप्रद होने की संभावना है।

क्यों होती है ऐसी वर्षा

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत में तीव्र आवृत्ति के पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने पर राजस्थान के आसपास एक प्रेरित चक्रवात बन जाता है। इससे हवाओं की दिशा भी बदल जाती है। हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आने लगती है।

इससे बादल छाने के साथ ही रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। जिस तरह से वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं, उसे देखकर इस वर्ष जनवरी-फरवरी में वर्षा होने का अनुमान है।

admin

Related Posts

मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की सैलरी में होगी वृद्धि, शिक्षकों के पदों को भरने के लिए नया फॉर्मूला तैयार

भोपाल मध्य प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन इसमें डॉक्टर्स की नियुक्ति सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. इसके लिए लगातार…

प्रदेश सरकार का नया लक्ष्य, शराब से 21 हजार करोड़ कमाई, आबकारी नीति और 111 साल पुराने अंग्रेजी कानून में बदलाव

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने अपना खजाना भरने के लिए आबकारी नीति 2026-27 में बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है. इस नई नीति का ड्राफ्ट अंतिम चरण में है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?