24 जनवरी को योगी आदित्यनाथ ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत करेंगे, बिना ब्याज के मिलेगा लोन

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए ब्याज व गारंटी मुक्त लोन दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर 24 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत हर वर्ष एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। पहले चरण में 25,000 लाभार्थियों को लोन उपलब्ध कराया जाएगा। एमएसएमई विभाग की तरफ से युवाओं को अपना उद्योग स्थापित करने के लिए पंजीकरण व आवेदन की ऑनलाइन सुविधा विभाग की वेबसाइट (https://msme.up.gov.in) पर उपलब्ध कराई गई है। वेबसाइट पर उद्योग शुरू करने के लिए 400 परियोजना रिपोर्ट और लगभग 600 बिजनेस आइडिया भी विभिन्न फार्मेट में दिए गए हैं।

21 से 40 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन
एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि यह अभियान प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत उन्हीं युवाओं का चयन किया जाएगा जो न्यूनतम कक्षा आठ उत्तीर्ण हों और 21 से 40 आयु वर्ष के हों।

5 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन
गाजियाबाद के दो हजार युवाओं को उद्यमी बनाएगी योगी सरकार मार्च 2025 तक गाजियाबाद के दो हजार युवाओं को उद्यमी बनाया जाएगा। युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त लोन मिलेगा। शासन के आदेश पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र को शुरुआत में 15 जनवरी तक जिले से 100 युवाओं का चयन करना है। इससे जिले में रोजगार को गति मिलेगी।

प्रदेश में योगी सरकार युवाओं को बनाएगी उद्यमी
बता दें कि प्रदेश में रोजगार का स्तर बढ़ाने के लिए युवाओं को उद्यमी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के उद्योग विभाग मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत युवाओं को उद्यमी बनाना है।

50 हजार रुपये का मिलेगा अनुदान
आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही कौशल विकास मिशन, आइटीआइ, पॉलिटेक्निक, मेडिकल, नर्सिंग, ऑटोमोबाइल के डिग्रीधारियों को लोन दिया जाएगा। आवेदक करने वाले की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें 50 हजार रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा।

admin

Related Posts

भीमपुर में सीएम कार्यक्रम के दौरान कड़ी सुरक्षा, 963 पुलिसकर्मी तैनात और सेफ हाउस तैयार

देवरिया यूपी के देवरिया जिले के भीमपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले ही रात से ही सपा नेता समेत कई संगठनों के लोगों पुलिस ने हाउस अरेस्ट…

थिएटराइजेशन की दिशा में बड़ा कदम, CDS अनिल चौहान की लखनऊ बैठक अहम

लखनऊ चीन पर नजर रखने के लिए लखनऊ में स्थापित मध्य कमांड को ही उत्तरी थिएटर कमांड बनाया जाना तय है। लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश के किबिथू तक फैली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई