सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली में वित्तीय आपदा है, हमें दिल्ली को बचाना है, आम आदमी पार्टी ने 10 साल में किया बर्बाद

नई दिल्ली
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर दिल्ली को बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली में वित्तीय आपदा है। हमें दिल्ली को बचाना है। इतने सालों में दिल्ली घाटे में चल रही है। आंकड़े बता रहे हैं कि दस साल निरंतर नीचे जाते जाते ये आज घाटे की तरफ आगे बढ़ गए हैं। पिछले 10 सालों में दिल्ली की वित्तीय स्थिति लगातार खराब होती गई है, जिससे घाटा बढ़ता गया है। आम आदमी पार्टी ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राष्ट्रीय लघु बचत कोष (एनएसएसएफ) से 10,000 करोड़ रुपये उधार लेने की मांग की है। यह चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण दोनों है।

आम आदमी पार्टी ने धीरे-धीरे दिल्ली की वित्तीय स्थिरता को बर्बाद कर दिया है। इसने दिल्ली के खजाने को लूटने में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। दिल्ली में रेवेन्यू कलेक्शन भी काम हो रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के खिलाफ महिलाएं विरोध कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि गरीबों के लिए कैसे काम करना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखिए। सिर्फ फ्री बांटने से सरकार नहीं बनती। दिल्ली को इस आपदा से भारतीय जनता पार्टी बचाएगी। केजरीवाल सरकार ने जितने भी कर्ज छोड़कर जाएगी, वह भाजपा की दिल्ली में बनी सरकार को चुकाना पड़ेगा। केजरीवाल सरकार की इस तरह की आपदाओं का सामना हमें करना पड़ेगा।

उन्होंने आगे कहा कि मंदिर, गुरुद्वारों में पैसे बांटने से कुछ नहीं होगा। यह सब बस चुनावी स्टंट हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि वित्तीय दृष्टि से राष्ट्ररीय राजधानी को सबसे बेहतर आर्थिक स्थितियों वाला राज्य माना जाता है। जहां, लोगों की आय बेहतर होती है। जब आम आदमी पार्टी को ये सत्ता मिली, तब दिल्ली मुनाफे वाला बजट हुआ करता था। 2024-25 पहला साल होने जा रहा है। जब दिल्ली घाटे की तरफ बढ़ रही है। साल 2014-15 और साल 2015-16 में दिल्ली का राजस्व लाभ 1.56 फीसदी का था। फिर वे 2016-17 से गिरना शुरू होता है। जो 0.85 फीसदी पर आता है और गिरता जाता है। इस साल वे घाटे में जाता दिख रहा है।

  • admin

    Related Posts

    बंगाल की सियासत में हलचल: काकोली घोष का इस्तीफा, TMC में मचा हड़कंप

    कलकत्ता पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर का असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है. अब पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बारासात…

    ममता के बयान पर सियासी बवाल, विपक्ष के साथ TMC के भीतर भी सवाल तेज

    कलकत्ता पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी के खिलाफ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां