‘पूर्ण निष्ठा से करें प्रकृति संरक्षण कार्य’, राजस्थान-119वें वनरक्षक प्रशिक्षण के दीक्षांत समारोह में पहुंचे केन्द्रीय पर्यटन मंत्री

जोधपुर/जयपुर।

जोधपुर के राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, मंडोर में शुक्रवार को आयोजित 119वीं फॉरेस्ट गार्ड ट्रेनिंग पासिंग आउट परेड में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने पास आउट वन रक्षकों की परेड का निरीक्षण किया एवं परेड की सलामी ली। साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने नवप्रशिक्षित वन रक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें वन और वन्यजीव संरक्षण का जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, उसे पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाना होगा।

वन संरक्षण की प्रेरणा: अमृता देवी बिश्नोई का स्मरण—
केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने कहा कि यह गौरवपूर्ण क्षण है कि आप सभी को प्रशिक्षण उस पवित्र धरती पर मिला है, जहां पर्यावरण रक्षा के लिए श्रीमती अमृता देवी बिश्नोई ने 363 लोगों के साथ अपने प्राणों की आहुति दी थी। हमारी संस्कृति ने हमेशा जल, जंगल, जमीन और जीव-जंतुओं को देवताओं के समान पूजा है, लेकिन समय के साथ भौतिकवाद और गुलामी के कारण हमने अपने इन आदर्शों से दूरी बना ली।

पर्यावरण संरक्षण में भारत की भूमिका—
श्री शेखावत ने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व पर्यावरणीय संकट का सामना कर रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण में ही इस संकट का समाधान निहित है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में वन संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के "मां के नाम एक पौधा" अभियान से पौधारोपण के प्रति आमजन का उत्साह बढ़ा है।

491 फॉरेस्ट गार्ड्स ने पूरा किया प्रशिक्षण—
491 चयनित फॉरेस्ट गार्ड्स को 12 सप्ताह का गहन प्रशिक्षण मिलने पर श्री शेखावत ने उन्हें एक नए जीवन अध्याय की शुभकामनाएं दीं और इस बैच को सौभाग्यशाली बताया तथा कहा कि उन्हें ऐसे परिसर में प्रशिक्षण का अवसर मिला, जिसका नाम स्वर्गीय सुल्तान सिंह से जुड़ा है। वनरक्षक भर्ती परीक्षा—2022 भर्ती के तहत चयनित 141 प्रशिक्षणार्थियों का नवीन बेच आगामी 7 जनवरी से आरपीटीसी मण्डोर जोधपुर में प्रारंभ होने जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान 120वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ भी मुख्य अतिथि श्री शेखावत द्वारा किया गया। इस दौरान उप वन संरक्षक एवं कोर्स निदेशक श्री अमित चौहान ने नव प्रशिक्षित वनरक्षकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवायी। प्रशिक्षण का प्रतिवेदन उप वन संरक्षक एवं कोर्स निदेशक श्री दीपक गुप्ता ने प्रस्तुत किया। सुल्तान सिंह स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में जोधपुर संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह, रेंज आईजी श्री विकास कुमार, जिला कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल, मुख्य वन संरक्षक श्री आर.के. जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

काला हिरण केस में राहत नहीं: हाईकोर्ट ने बहस के लिए दिया समय, अगली सुनवाई 13 जुलाई को

जोधपुर जोधपुर के बहुचर्चित कांकाणी काला हिरण शिकार मामले में सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में एक बार फिर हलचल देखने को मिली. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान समेत अन्य फिल्मी…

राजस्थान में चुनाव विवाद गहराया, OBC आयोग और परिसीमन पर अदालत में सवाल

जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट में आज पंचायत और निकाय चुनाव टालने के मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई टल गई. अवमानना याचिका पर अगली सुनवाई 26 मई को होगी. जस्टिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल