युवा टीम ने जमुनिहां में माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर नमन कर आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

उमरिया
महिलाओं को स्वाभिमान से जीवन जीने की प्रेरणा देने वाली श्रद्धेय सावित्रीबाई फुले जी का संपूर्ण व्यक्तित्व प्रेरणा का अमर स्रोत है। उन्होंने न केवल महिलाओं के लिए शिक्षा के बंद रास्ते खोले, बल्कि उन्हें आर्थिक दृष्टि से भी सक्षम बनाया और दलित व वंचितों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया। माता सावित्रीबाई फूल जी की जयंती पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा जमुनिहाँ में सावित्रीबाई फूल जी को नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प।

    टीम लीडर हिमांशू तिवारी ने जानकारी देते हुए  कहा कि शिक्षा और समाज के उत्थान के लिए समर्पित,  श्रीमती सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ।सामाजिक क्रांति की अखण्ड ज्योत प्रज्ज्वलित कर आपने पीढ़ियों को शिक्षा के आलोक से आलोकित किया है, इसके लिए देश आपका ऋणी है।

उनके कार्य, विचार तथा योगदान संपूर्ण समाज की अमूल्य-अक्षय निधि है।उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष ने महिलाओं को आत्मविश्वास, स्वावलंबन और समानता की भावना से परिपूर्ण किया। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया और उन्हें स्वतंत्र निर्णय लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने स्त्री शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव की बुनियाद रखी। 1851तक सावित्री बाई फुले ने 3 स्कूल स्थापित कर लिए थे और 150 छात्रों की शिक्षिका थीं । उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर देश में 18 स्कूल खोले थे। उन्होंने और उनके पति ने दलितों और दबी हुई जाति की महिलाओं के लिए भी स्कूल खोले। फुले दम्पति ने महिलाओं को वजीफा देकर स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया।इस दौरान युवा हिमांशू तिवारी,खुशी सेन,वर्षा बर्मन,साक्षी रैदास,खुशबू बर्मन,अनुसूइया दहिया,सुलेखा राठौर,अनीता रौतेल,दीपिका मरकाम,संजना केवट,महक सोनी,शालिनि महोबिया,लष्मी महोबिया,अंजली सिंह,अर्पिता सोनी एवं सभी उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    राज्यपाल पटेल ने बच्चों के साथ किया “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में भागीदारी

    राज्यपाल  पटेल बच्चों के साथ “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में हुए शामिल लोक भवन आए विद्यार्थियों ने कहा- पीएम  मोदी का मार्गदर्शन सरल, रोचक और प्रेरक भोपाल       राज्यपाल …

    महाकाल में कोटेश्वर भगवान के पूजन से शुरू शिवनवरात्रि पर्व, 10 दिनी महोत्सव के पहले दिन भगवान का श्रृंगार

    उज्जैन  विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवनवरात्रि का पर्व शुक्रवार से सुबह से शुरू हुआ। कोटेश्वर महादेव के पूजन के साथ विशेष अनुष्ठान की शुरुआत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 0 views
    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 0 views
    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 0 views
    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

    U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 0 views
    U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना