मैदान पर हादसा: सईम अयूब फील्डिंग कर रहे थे, तभी गंभीर चोट लगी, स्ट्रेचर के सहारे गए बाहर

केपटाउन
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में पाक खिलाड़ी सईम अयूब के साथ एक दिक्कत हो गई. उनको गंभीर चोट लगी है. यह चोट इतनी गंभीर है कि उन्हें मैदान से बाहर जाने के लिए साथी खिलाड़ियों का सहारा लेना पड़ा. इसके बाद मेडिकल टीम उन्हें लेकर गई. अयूब के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं.

दक्षिण अफ्रीका की टीम केपटाउन टेस्ट में पहले बैटिंग कर रही है. उसने 72 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. इस पारी के दौरान सईम अयूब फील्डिंग कर रहे थे. वे 7वें ओवर में गेंद के पीछे भागे. अयूब बाउंड्री के करीब ही पहुंचे थे कि उनकी एड़ी मुड़ गई. वे दर्द की वजह से तुरंत नीचे गिर गए और पैर पकड़कर कराहने लगे. यह देख उनके साथ खिलाड़ी बाबर आजम और आमिर भी पहुंच गए.

अयूब को सहारा देकर किया गया बाहर –
अयूब को एड़ी में लगी चोट इतनी भयानक थी कि वे चल भी नहीं पा रहे थे. उन्हें सहारा देकर मैदान से बाहर किया गया. इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फिजियो उन्हें देखने पहुंचे थे. उन्होंने स्थिति को देखते हुए मेडिकल टीम के अन्य सदस्यों को बुलाया. इसके बाद स्ट्रेचर के सहारे बाहर किया गया.

पहले टेस्ट में पाकिस्तान को हार का करना पड़ा था सामना –
पाकिस्तान के लिए टेस्ट सीरीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. उसने दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन टेस्ट मैच में 2 विकेट से हरा दिया था. सईम अयूब इस मुकाबले की पहली पारी में महज 14 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं दूसरी पारी में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. उन्होंने दूसरी पारी के दौरान 6 चौके लगाए थे. अब टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. यह मुकाबला केपटाउन में आयोजित हो रहा है.

  • admin

    Related Posts

    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 3 views
    बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

    IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने