राजधानी में मां-बेटी की हत्या से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर

राजधानी से लगे रावांभाठा और धनेली में पिछले दो दिनों में मां और बेटी की लाश मिली है। बुधवार को जहां रायपुर-बिलासपुर रोड किनारे नाली में 14 साल की किशोरी की लाश मिली थी, वहीं गुरुवार को उसकी मां हमीदा बेगम धनेली स्थित घर में मृत पाई गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मां-बेटी की एक ही जगह पर हत्या कर दोनों के शव को अलग-अलग फेंका गया है। हत्याकांड में किसी करीबी के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने घंटों जांच की। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं लगा है।

दरअसल, किशोरी की लाश की शिनाख्त होने पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी। तभी आसपास लोग यह बताने के लिए उसके घर पहुंचे, तो दरवाजा बाहर से बंद था। ताक-झांक करने पर हमीदा बेगम अंदर औंधे मुंह पड़ी दिखाई दी। तब लोगों ने पुलिस को खबर दी।

पुलिस को मां-बेटी की हत्या किए जाने के सबूत मिले हैं। इन्हें किसने मारा और हत्या के क्या कारण थे, इसकी जांच में चल रही है। खमतराई और धरसींवा पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए आसपास के दस से अधिक लोगों से पूछताछ की। इस दौरान लोगों में कई तरह की चर्चाए होती रही।

दीवार, जमीन पर मिले खून के छींटे
पुलिस के अनुसार, रायपुर-बिलासपुर हाईवे से लगी धनेली बस्ती में सड़क किनारे पीएम आवास में 14 साल की किशोरी और उसकी मां रहती थी। यहां बिजली का कनेक्शन भी नहीं मिला। किशोरी पड़ोसियों के घर जाकर मोबाइल फोन चार्ज किया करती थी।

महिला के पति की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। जहां महिला की लाश मिली, पुलिस ने कमरे के भीतर किसी को जाने नहीं दिया। जमीन और दीवार पर खून के छींटे मिले हैं। जांच टीम के अधिकारियों ने बताया कि धारदार हथियार या भारी चीज से वारकर महिला को मारा गया होगा। बेटी की हत्या कैसे की गई इसकी जांच चल रही है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कराया गया है।

  • admin

    Related Posts

    रायपुर के मॉल में देखी फिल्म ‘शतक’, CM ने छत्तीसगढ़ में किया टैक्स फ्री का ऐलान

    रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ देखी। इस अवसर पर…

    मंत्री जायसवाल का बयान, चिकित्सकों की भूमिका होगी अग्रणी, व्यावहारिक कौशल से समाज तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा

    रायपुर : व्यावहारिक कौशल से समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में चिकित्सक निभाएंगे अग्रणी भूमिका – मंत्री जायसवाल रायपुर में पी. जी. डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 0 views
    कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

    जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 0 views
    जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

    अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 0 views
    अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

    सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 3 views
    सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

    क्रिकेटर Rinku Singh के प‍िता का देहांत, बीमारी से चल रही थी कठिन लड़ाई

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 2 views
    क्रिकेटर Rinku Singh के प‍िता का देहांत, बीमारी से चल रही थी कठिन लड़ाई

    जिम्बाब्वे को हराकर भी सतर्क कप्तान, IND की जीत में हार्दिक-अर्शदीप रहे हीरो

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 2 views
    जिम्बाब्वे को हराकर भी सतर्क कप्तान, IND की जीत में हार्दिक-अर्शदीप रहे हीरो