आतंकी संगठन सें संबंध रखने वाले जब्बार के घर की अमेरिकी पुलिस ने ली तलाशी, बम बनाने का सामान बरामद

वॉशिंगटन
अमेरिका के न्यू ऑर्लियांस में हमला करने वाले शम्सुद्दीन जब्बार के घर से संदिग्ध चीजें मिली हैं। आतंकी संगठन आईएसआईएस सें संबंध रखने वाले जब्बार के घर की अमेरिकी पुलिस ने तलाशी ली है। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि उत्तरी ह्यूस्टन स्थित जब्बार के घर में बम बनाने के सामान हैं। इसके अलावा टेबल पर कुरान रखा हुआ है। इसका जो पेज खुला है, उस पर ऐसी बातें लिखी हैं जो हिंसा का महिमामंडन करती हैं। गौरतलब है कि नए साल के दिन जब्बार ने किराए की एक फोर्ड एफ-150 को लोगों के ऊपर चढ़ा दिया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी।

जब्बार के घर के अंदर का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया गया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि जब्बार के बेडरूम में विस्फोटक बनाने के सामान रखे हैं। पास में ही कुरान रखी है। इसकी आयत 9:111 खुली है, जिस पर लिखा है, ‘वे अल्लाह की राह में लड़ते हैं, मारते हैं और मर जाते हैं…’ इस आयत को अक्सर अतिवादियों द्वारा अपनी हिंसा के पक्ष में ढाल बनाया जाता है। जांचकर्ताओं का कहना है कि इसी बात से प्रेरित होकर जब्बार हिंसा के रास्ते पर चला होगा। हमले से कुछ मिनट पहले फेसबुक पर पोस्ट किए गए अपने वीडियोज में भी जब्बार ने इसी आइडियोलॉजी की बात की है। वह आईएसआईएस से प्रभावित होने की बात कहता है और अपने परिवार को भी धमकी देता है।

जब्बार के घर में छापेमारी के दौरान एफबीआई को तमाम संदिग्ध चीजें मिली हैं। इन सबको देखने से लगता है कि वह पूरी तरह से आतंकवाद के रास्ते पर था। इसके अलावा भी उसके घर में जो सामान मिले हैं, वह दिखाते हैं कि उसका निजी जीवन भी बिखरा हुआ था। पिछले बेडरूम में बच्चों के खिलौने रखे हुए हैं। गौरतलब है कि उसकी 15 और 20 साल की दो बेटियां हैं। हमले से कुछ घंटे पहले जब्बार ने अपने पड़ोसियों से बात की थी। इसमें उसने कहा था कि वह न्यू ऑर्लियांस अपनी नई आइटी की नौकरी के लिए जा रहा है।

जब्बार कभी अमेरिकी सेना में स्टाफ सार्जेंट था। उसने सेना की नौकरी करते हुए 10 साल बिताए थे। हालांकि बाद में उसके लिए जिंदगी कठिन होती चली गई। दो बार तलाक होने से जब्बार के आर्थिक हालात काफी मुश्किल हो गए थे। रियल एस्टेट का भी उसका करियर नाकाम रहा था और आईटी स्पेशलिस्ट के तौर पर भी उसे काफी संघर्ष करना पड़ा था। आईएसआईएस से जब्बार के संबंधों और इस तरह की घटना में शामिल होने को लेकर उसका भाई भी हैरान है।

admin

Related Posts

लूला ने India AI Impact Summit को बताया ऐतिहासिक, कहा- डिजिटल युग में भारत की भूमिका अहम

नई दिल्ली ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने भारत के बाइनरी ज्ञान को सलाम करते हुए इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट की प्रशंसा की। गुरुवार को उन्होंने कहा कि…

AI क्रांति में भारत की बड़ी भूमिका, सैम ऑल्टमैन ने जताया भरोसा

नई दिल्ली ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपनाने में असाधारण वृद्धि देखी जा रही है, और उन्होंने भारत को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 3 views
निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा