राहुल ने कहा- एमपीपीएससी की परीक्षा से जुड़े विवाद को लेकर आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी देश के युवाओं का भविष्य मिटा रही है

नई दिल्ली
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की परीक्षा से जुड़े विवाद को लेकर आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी देश के युवाओं का भविष्य मिटा रही है। राहुल ने यह दावा भी किया कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने छात्रों के भरोसे को तोड़ने के साथ ही लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोंटा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, 'भाजपा भारत के युवाओं का बिल्कुल एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही है, उनका भविष्य मिटा रही है।' उन्होंने दावा किया कि सरकारी भर्ती में विफलता बड़ा अन्याय है।

राहुल गांधी ने कहा, 'पहले तो भर्ती नहीं निकलती। भर्ती निकल जाए तो परीक्षा समय पर नहीं होती। परीक्षा हो तो पेपर लीक करवा दिए जाते हैं। जब युवा न्याय मांगते हैं तब उनकी आवाज को बेरहमी से कुचला जाता है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश और बिहार की घटनाओं के बाद अब मध्यप्रदेश में एमपीपीएससी में हुई गड़बड़ी का विरोध कर रहे 2 छात्रों को जेल में डाल दिया गया है। वो भी तब जब मुख्यमंत्री ने खुद छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार ने छात्रों के भरोसे को तोड़ा है और लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोंटा है।

'अधिकार की लड़ाई में हम छात्रों के साथ'
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, 'छात्रों के अधिकार की लड़ाई में हम उनके साथ हैं। भाजपा को किसी कीमत पर देश के युवाओं के हक की आवाज दबाने नहीं देंगे।' मध्य प्रदेश में आंदोलन करने वाले अभ्यर्थियों का दावा है कि एमपीपीएससी के 700 पदों की भर्ती निकालने के वादे के विपरीत केवल 158 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पिछले दिनों लोक सेवा परीक्षाओं में धांधली का आरोप भी लगाया था। एमपीपीएससी उनके आरोपों को खारिज कर चुकी है। वहीं, बिहार लोक सेवा आयोग की 13 दिसंबर को आयोजित 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा को रद्द करने की मांग हो रही है। इसे लेकर जन स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का गांधी मैदान में आमरण अनशन जारी है। शुक्रवार को पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने अपने समर्थकों के साथ पटना सचिवालय हाल्ट पर रेल पटरियों पर धरना दिया।

admin

Related Posts

बंगाल की सियासत में हलचल: काकोली घोष का इस्तीफा, TMC में मचा हड़कंप

कलकत्ता पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर का असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है. अब पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बारासात…

ममता के बयान पर सियासी बवाल, विपक्ष के साथ TMC के भीतर भी सवाल तेज

कलकत्ता पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी के खिलाफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां