राज्य सरकार द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए सीएम फडणवीस की संजय राउत ने प्रशंसा की, करीब आना चाहते हैं उद्धव?

मुंबई
महाराष्ट्र की सियासत में एक दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली है। पानी पी-पीकर भाजपा को कोसने वाले शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए सीएम की उन्होंने प्रशंसा की है। राउत ने विशेष रूप से गढ़चिरौली जिले का उल्लेख करते हुए कहा कि यह जिला नक्सलवाद से प्रभावित है, लेकिन अगर नक्सलवादी आत्मसमर्पण करके संविधान के रास्ते पर चलते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा।

राउत ने आगे कहा कि गढ़चिरौली में बेरोजगारी और गरीबी एक गंभीर समस्या है। देवेंद्र फडणवीस इसे सुधारने की दिशा में काम कर रहे हैं। फडणवीस ने वहां एक "स्टील सिटी" बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिससे महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। संजय राउत ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि यह राज्य के विकास में फडणवीस का यह कदम सहायक होगा।

इससे पहले शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय के जरिए इसी मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस की सराहना की गई थी। सामना ने लिखा था- ‘सामना ने लिखा था- जब मंत्रिमंडल के कई मंत्री मलाईदार महकमों और विशेष जिले के ही पालकमंत्री पद के लिए अड़े बैठे हुए थे, मुख्यमंत्री फडणवीस गढ़चिरौली पहुंचे और उस नक्सल प्रभावित जिले में विकास के एक नए पर्व की शुरुआत की। जब पूरा देश नए साल के स्वागत और जश्न में मगन था तब मुख्यमंत्री फडणवीस ने नए साल का पहला दिन गढ़चिरौली में बिताया। सिर्फ बिताया ही नहीं, बल्कि कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन, उद्घाटन किया। यदि मुख्यमंत्री ने जो कहा वह सच है तो यह न केवल गढ़चिरौली, बल्कि कहना होगा कि यह पूरे महाराष्ट्र के लिए सकारात्मक होगा। यदि मुख्यमंत्री फडणवीस ने इसे करके दिखाने का निर्णय लिया है तो यह खुशी की बात है। नक्सलवाद भारतीय समाज पर एक कलंक है।’
 

केंद्र सरकार दो साल तक नहीं चलेगी: संजय राउत

आपको बता दें कि आज से सिर्फ एक ही दिन पहले शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि उन्हें संदेह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 2026 तक दो साल भी चल पाएगी या नहीं। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संजय राउत ने कहा कि अगर उनका संदेह हकीकत में बदल गया तो महाराष्ट्र भी प्रभावित होगा और महाराष्ट्र के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी बदलाव होने की संभावना है। संजय राउत ने कहा, "मुझे संदेह है कि केंद्र सरकार 2026 के बाद बचेगी या नहीं। मुझे लगता है कि मोदी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे और एक बार केंद्र सरकार अस्थिर हो गई, तो इसका असर महाराष्ट्र पर भी पड़ेगा।"

  • admin

    Related Posts

    असम में राजनीतिक मुकाबला तेज, BJP ने तय किया 18% टारगेट, कांग्रेस पर दबाव

    गुवाहाटी  असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा के लिए यहां सत्ता बचाने की चुनौती है। भगवा खेमा अगर यहां सरकार बनाने में सफल होता है तो…

    असम में प्रियंका गांधी का आध्यात्मिक सफर, कामाख्या देवी से लिया आशीर्वाद

    गुवाहाटी कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को दो दिन के दौरे पर गुवाहाटी पहुंचीं। यहां उन्होंने मां कामाख्या देवी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

    फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

    कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

    टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’