मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देर रात रैन बसेरा का दौरा किया, लोगों से की बात और बांटे कंबल

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देर रात गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरा गृह का दौरा किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की और कंबल बांटे। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, जिस तरह से हम इस मौसम में देख रहे हैं कि लोग ठंड से परेशान हैं, किसी को कोई  परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र के माध्यम से बी हम सभी लोगों की मदद कर रहे हैं। हमारी नगर पालिका ने नाइट शेल्टर होम बनाए हैं और उन्होंने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों के नाम एक पत्र लिखा और विश्वास जताया कि 2025 में सभी प्रदेशवासी नयी ऊर्जा, नए संकल्प और नए उत्साह के साथ विकसित राजस्थान की ओर अग्रसर होंगे तथा नववर्ष प्रदेश के लिए उपलब्धियों भरा रहेगा।

सीएम ने लिखा पत्र

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा, ‘‘वर्ष 2024 हमारे देश और राजस्थान के लिए अनेक उपलब्धियों और गर्व से भरा रहा। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।’’ उन्होंने कहा कि इसी वर्ष 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ और करोड़ों देशवासियों की अभिलाषा पूरी हुई।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘राजस्थान के लिए भी 2024 उपलब्धियों का वर्ष रहा। वर्षों से लंबित ईआरसीपी (पीकेसी) लिंक परियोजना की सौगात हमें इस वर्ष मिली। साथ ही, देवास परियोजना का काम शुरू होने तथा यमुना जल समझौते से प्रदेश के विकास तथा जल संकट के स्थायी समाधान का मार्ग प्रशस्त हुआ।’’

मुख्यमंत्री ने पेपरलीक पर क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘सरकार बनते ही हमने युवाओं को पेपरलीक के अभिशाप से मुक्ति दिलाते हुए भर्ती माफिया तंत्र का अंत किया और पेपरलीक मुक्‍त परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने पहली बार भर्ती परीक्षाओं का दो साल का कैलेंडर जारी कर युवाओं को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के माध्यम से रोजगार भी प्रदान किए। शर्मा ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए हमने ‘राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश सम्मेलन’ का सफल आयोजन किया, जिसमें 35 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।

admin

Related Posts

SC/ST ऐक्ट पर हाईकोर्ट की स्पष्ट राय: हर अपमानजनक शब्द से नहीं बनता मामला

जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि किसी व्यक्ति को ‘नीच’ जैसे सामान्य अपमानजनक शब्द कह देने मात्र से एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) ऐक्ट अपने-आप लागू नहीं…

दो साल में देशभर में चलाने का लक्ष्य, राजस्थान में जल्द शुरू होगी सरकारी ‘भारत टैक्सी’ सेवा?

जयपुर/नई दिल्ली. देश के टैक्सी सेक्टर में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। केंद्र सरकार ने 'सहकार से समृद्धि' के मंत्र के साथ 'भारत टैक्सी' ऐप लॉन्च कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

स्कोर उम्मीद से कम रहा! मोहम्मद सिराज बोले—इसी वजह से शांत था टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
स्कोर उम्मीद से कम रहा! मोहम्मद सिराज बोले—इसी वजह से शांत था टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम

मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा