लाइफ जैकेट पहनने से बची जान, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में डेम के बीच नाव पलटने से मची अफरा-तफरी

रायगढ़।

रायगढ़ जिले में डेम के बीच में नाव पलटने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। लाईफ जैकेट पहनने की वजह से किसी तरह लोगों की जान बच गई अन्यथा नये साल के पहले दिन यहां बडी घटना घटित हो सकती थी। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित टीपाखोल डेम में यूं तो नये साल के अवसर पर सुबह से ही पिकनिक मनाने वालों की भारी भीड़ रही। इस बीच दोपहर करीब 2 बजे के आसपास उस समय अचानक अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जब वहां बोटिग कर रहे एक नाव डेम के बीच पहुंचते ही वापस मूडते समय गहरे पानी में पलट गई। इसके बाद नाव में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि नाव में सवार सभी लोगों ने लाईफ जैकेट पहने हुए थे जिसके कारण सभी की जान बच गई। बताया जा रहा है कि किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ टीपाखोल डेम पहुंचा था और इस बीच बोटिंग का आनंद लेते हुए यह घटना घटित हो गई।

टीपाखोल डेम में मेले सा माहौल
टीपाखोल डेम में पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों ने बताया कि नये साल के अवसर पर आज यहां मेले सा माहौल रहा, यहां गुमचुप ठेला के अलावा आईक्रीम के भी दुकान लगे थे। साथ ही सैकड़ो की संख्या में यहां मोटर सायकल व 15 से 20 कार में सवार होकर लोग यहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे।

एक बोलेरो भी पलटी
नये साल के अवसर पर टीपाखोल डेम में पिकनिक मनाने जाने के दौरान रास्ते में एक बोलेरो भी पलट गई। बताया जा रहा है कि इस वाहन में करीब 4 लोग सवार थे। जो कि खैरपुर के रहने वाले बताये जा रहे हैं। इस घटना में वाहन में सवार लोगों को मामूली खरोच आई है।

घटना के बाद लोगों में भय
नये साल के अवसर पर टीपाखोल डेम में नाव पलटने के साथ-साथ बोलेरो पलटने की घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अचानक भय का माहौल निर्मित हो गया और फिर लोग धीरे-धीरे अपने घर की ओर पलायन करने लगे।

admin

Related Posts

महतारी वंदन योजना से सशक्त हो रहा रानी करुणा का परिवार, अब तक मिली 24 हजार रुपये की सहायता

रायपुर. महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना राज्य की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इस…

समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी कार्य किए जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम