श्रीनाथ जी से प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना, राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दौसा के मेहंदीपुर बालाजी धाम एवं पूंछरी का लौठा में किए दर्शन

जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष से पूर्व दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी धाम तथा डीग जिले के पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। श्री शर्मा ने सर्वप्रथम दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी धाम में दर्शन किए।

मंदिर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री को मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान गृह राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक श्री विक्रम बंशीवाल, श्री भागचंद टांकड़ा, जयपुर रेंज आईजी श्री अजयपाल लांबा, दौसा कलक्टर श्री देवेन्द्र कुमार, करौली कलक्टर श्री नीलाभ सक्सेना सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने पूंछरी का लौठा में किए श्रीनाथ जी के दर्शन-
मुख्यमंत्री इसके बाद पूंछरी का लौठा धाम पहुंचे तथा श्रीनाथ जी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नववर्ष 2025 में प्रदेश की प्रगति तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। श्री शर्मा ने पूंछरी ग्राम में आमजन के साथ भी आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान गृह राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म, भरतपुर रेंज आईजी श्री राहुल प्रकाश, जिला कलेक्टर डीग श्री उत्सव कौशल सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नववर्ष के प्रथम दिन 1 जनवरी (बुधवार) को पूंछरी का लौठा धाम में गिरिराज जी की विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके साथ ही वे स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

admin

Related Posts

कोर्ट के आदेश से हड़कंप: 9,500 मकान होंगे ध्वस्त, बिजली-पानी कनेक्शन भी कटेंगे

जोधपुर. शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली वनभूमि के अलग-अलग सात वनखंडों में 9,526 से अधिक अतिक्रमण हटाने को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिका के तहत…

रोजगार की बड़ी खबर: पचपदरा रिफाइनरी से 50 हजार युवाओं को मिलेगा जॉब मौका

बालोतरा. पश्चिमी राजस्थान में औद्योगिक विकास की धुरी बन रही पचपदरा रिफाइनरी अब पूर्णता की ओर तेजी से अग्रसर है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और क्रूड ऑयल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम