केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा- वर्ष 2024 किसानों की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने वाला रहा

भोपाल
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 2024 विकसित भारत के विराट संकल्प की सिद्धि का आधार बना है। किसानों की आय बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2024 विकसित भारत के विराट संकल्पों की सिद्धि का आधार बना है। इस दौरान कृषि क्षेत्र में भी हमने अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं। प्रधानमंत्री द्वारा प्रत्येक कैबिनेट में कृषि और किसान से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण सौगात दी गईं। इस दौरान किसानों की आय बढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए।”

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने आगे कहा किसान की सेवा मोदी सरकार के लिए भगवान की पूजा है। प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल का शुभारंभ ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ राशि जारी करने के साथ किया और 9.26 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ सीधे भेजे। साथ ही फसलों की जलवायु अनुकूल 109 किस्में किसानों को समर्पित की और खरीफ विपणन सीजन 2024-25 के लिए 14 खरीफ फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ोतरी का ऐतिहासिक निर्णय लिया।

उन्होने कहा, “किसान कल्याण के प्रति संवेदनशील मोदी सरकार ने खाद्य तेलों के आयात शुल्क को शून्य प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया। बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात शुल्क हटाने का निर्णय लिया और गैर बासमती चावल से निर्यात पर प्रतिबंध हटाया। साथ ही प्याज के निर्यात शुल्क को 40 प्रतिशत से 20 प्रतिशत किया। इस दौरान हमने 100 दिन सैचुरेशन अभियान चलाकर 25 लाख नए किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ा। साथ ही केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन, कृषोन्नति योजना, डिजिटल कृषि मिशन और राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन को मंजूरी दी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

चौहान ने आगे कहा, “किसानों की आय बढ़ाने के लिए हमने 6 सूत्रीय रणनीति बनाई और निरंतर प्रयास किया कि किसान समृद्ध हों। केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों के परिणामस्वरूप इस वर्ष कृषि वृद्धि दर 3.5 प्रतिशत रही, जिसके अगले साल बढ़कर चार प्रतिशत होने का अनुमान है। विकसित भारत के लिए विकसित कृषि आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते एक वर्ष में इस हेतु हमने अनेक निर्णय किए हैं। आने वाले वर्ष में दोगुनी ऊर्जा और उत्साह के साथ किसानों के जीवन को खुशहाल बनाने में जुटेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2024 ग्रामीण भारत के विकास के उन संकल्पों का साक्षी बन रहा है, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं। इस वर्ष दुनिया ने हमारी नमो ड्रोन दीदियों की उड़ान देखी तो साथ ही सशक्तिकरण का पर्याय बनीं लखपति दीदियों के सामर्थ्य से भी परिचित हुई।

ग्रामीण इलाकों में बनाए जा रहे आवास को लेकर केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा, “प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से 3 करोड़ नागरिकों का अपने पक्के घर का सपना सच हुआ तो वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांव का खुशियों से नाता जुड़ा। मनरेगा ने संबल दिया तो आजीविका मिशन से बहनों को समृद्धि मिली। बीते एक वर्ष में संपूर्ण देश ग्रामीण भारत के विकास की अभूतपूर्व यात्रा का साक्षी बना है। निश्चय ही आने वाला वर्ष भी नई उपलब्धियों से भरा होगा और हम दृढ़ संकल्प के साथ ग्रामीण विकास हेतु समर्पित रहेंगे।”

 

admin

Related Posts

रिश्वत मामले को लेकर प्रशासन पर उठाए सवाल, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले में लगभग तीन साल तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस…

मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

भोपाल  नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गत दिवस हुआ। समापन समारोह में सामान्य प्रशासन विभाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 4 views
RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे