डॉक्टर्स की भूमिका में नजर आएगी UP पुलिस, जवान सीपीआर चोकिंग एवं अन्य जीवन रक्षक जानकारियां ले रहे हैं

प्रयागराज
संगम तट पर लगने वाले देश के सबसे बड़े आध्यात्मिक मेले महाकुंभ को लेकर हर विभाग तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है। करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने महाकुंभ नगर पहुंचेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज रेलवे स्टेशन में तैनात पुलिस के जवान खास ट्रेनिंग में लगे हुए हैं।

पुलिस के जवान ले रहे सीपीआर देने की ट्रेनिंग
आपको बता दें कि बीते कुंभ 2013 में रेलवे स्टेशन में भगदड़ मची थी, जिसमें 35 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हुई थी इसी को ध्यान में रखते हुए कोई आपात स्थिति न पैदा हो, इसके लिए पुलिस के जवान सीपीआर चोकिंग एवं अन्य जीवन रक्षक जानकारियां ले रहे हैं, ताकि महाकुंभ मेला में आए श्रद्धालुओं को होने वाली किसी प्रकार की आपदा या हृदयाघात आने से मौके पर ड्यूटी रत स्टाफ प्राथमिक उपचार देकर किसी की जान बचा सके।

हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज जैसी समस्या से निपटने को दी जा रही ट्रेनिंग
आरपीएफ प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि तकरीबन 1000 जवानों को यह ट्रेनिंग दी जा रही है क्योंकि कड़ाके की ठंड के दौरान बुजुर्गों को काफी दिक्कतें आती हैं। साथ ही किसी तरह की आपदा, हार्ट अटैक,  ब्रेन हेमरेज जैसी समस्या भी आ सकती है। ऐसी स्थिति में जब तक डॉक्टर आएं, तब तक मरीज की हालत और खराब हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए फरहान आलम और उनकी टीम की मदद से यह ट्रेनिंग जवानों को दी जा रही है।

'मानवता सबसे बड़ा धर्म है'
फरहान आलम बताते हैं कि आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ-साथ अन्य पुलिस के जवानों को भी ट्रेनिंग दी गई है। ट्रेनिंग ले रहे पुलिस के जवान काफी खुश हैं और उनका कहना है कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है। पुलिसिंग के साथ-साथ अगर प्रथम उपचार की जरूरत पड़ेगी तो वह भी कर सकेंगे।

  • admin

    Related Posts

    मासूम को बनाया हत्या का गवाह! ‘बकरा कटता देखा है’ कहकर रची खौफनाक साजिश, खोड़ा में सनसनी

    गाजियाबाद यूपी के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में ईद के मौके पर हुए जानलेवा चाकू हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. घायल युवक की…

    CM योगी का माफियाओं को खुला संदेश- यूपी में अब दहशत नहीं, कानून का राज चलेगा

     मऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ जिले के मधुबन स्थित गांधी मैदान में आयोजित विकास जनसभा के मंच से विपक्ष और माफियाओं पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने मां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

    WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

    वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ