अस्पतालों में बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था, छत्तीसगढ़-गिरने लगा पारा

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में ठंड एक बार फिर बढ़ने लगी है. बारिश और ठंडी हवाओं से 2 डिग्री तक पारा गिरा है. शहरों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक कम है. मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. पश्चिमी विभोक्ष का असर कम होने से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हुआ है. रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

माना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री, बिलासपुर में 28.2 डिग्री, पेंड्रारोड में 25.6 डिग्री, अम्बिकापुर में 26 डिग्री, जगदलपुर में 30.2 डिग्री, दुर्ग में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.7, माना में 16.8 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 18 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 13.2 डिग्री सेल्सियस, अम्बिकापुर में 13.6 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 18.1 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

स्टॉफ की बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था
रायपुर. अस्पतालों में अब डॉक्टर और स्टॉफ की सुरक्षा व्यवस्था सख्त होगी. यह निर्देश रायपुर कमिश्नर महादेव कावरे ने बैठक में अधिकारियों को दिए हैं. इसके लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है. कावरे ने अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की बात कही है. कमिश्नर ने अस्पतालों के परिसर में किसी भी अप्रिय घटना के संबंध में हेल्पलाइन नंबर 112 में आई शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए.

राजधानी में आज
बढ़ते कदम संस्था द्वारा मॉडल ब्लड बैंक के सहयोग से मरीन ड्राइव तेलीबांधा में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है. यह शिविर शाम 4 से रात 8 बजे तक लगाया जाएगा. श्री दिगंबर जैन पंचायत ट्रस्ट और महिला व बालिका मंडल द्वारा श्री आदिनाथ बड़ा जैन मंदिर मालवीय रोड में भक्तामर काव्य की दपोर्चना एवं महाआरती का कार्यक्रम रखा गया है. यह कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से होगा.

admin

Related Posts

कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

राज्य में पंजीयन व्यवस्था होगी मजबूत, 4 नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने को हरी झंडी

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें