भारत को विकसित देश बनाने के लिए परमाणु उर्जा आवश्यक है: नायक

भारत को विकसित देश बनाने के लिए परमाणु उर्जा आवश्यक है : परमाणु वैज्ञानिक डॉ. नायक

जीवन में आगे बढ़ने के लिए और वैज्ञानिक सोच रखने के लिए एक विजन आवश्यक : डॉ. शर्मा

भारत को विकसित देश बनाने के लिए परमाणु उर्जा आवश्यक है:  नायक

11 वें विज्ञान मेले का समापन

भोपाल

परमाणु वैज्ञानिक एवं प्रमुख, परमाणु नियंत्रण और योजना विंग, परमाणु उर्जा विभाग डॉ. अरुण कुमार नायक ने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के लिए परमाणु उर्जा आवश्यक है। आने वाले समय में वह देश ही विकास कर पाएंगे जिनके पास उर्जा के स्त्रोत होंगे। वैज्ञानिक नायक 11 वें भोपाल विज्ञान मेले के समापन सत्र में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व में प्रमुख अर्थव्यवस्था 2047 तक बनने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अत्यंत आवश्यक है बिना इसके विकास संभव नहीं है। बढ़ती जनसंख्या के कारण संसाधनों एवं उर्जा की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि परमाणु उर्जा ही हमारी उर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकती है। परमाणु वैज्ञानिक डॉ. नायक ने कहा कि परमाणु उर्जा सुरक्षित है एवं इसमें विकिरण को लेकर बहुत ही भ्रांतियां है। उन्होंने आह्वान किया कि देश में निर्मित वस्तुओं का ही उपयोग करें जिससे देश की इकोनामी मजबूत होने में मदद मिलेगी।

परमाणु वैज्ञानिक डॉ. नायक ने परमाणु ऊर्जा के महत्व को विस्तार से बताया कि कैसे यह ऊर्जा भारत को आत्मनिर्भर और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों की दिशा में अग्रसर कर सकती है। डॉ. नायक ने इस बात पर जोर दिया कि ऊर्जा संसाधनों का उचित उपयोग करके भारत आने वाले 25 वर्षों में विश्व का अग्रणी राष्ट्र बन सकता है। उन्होंने छात्रों को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में शोध और नवाचार के लिए प्रेरित किया।

अखिल भारतीय संगठन सचिव विज्ञान भारती डॉ. शिव कुमार शर्मा ने इस अवसर पर छात्रों से आह्वान किया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए और वैज्ञानिक सोच रखने के लिए एक विजन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्रों की वैज्ञानिक जिज्ञासाओं का समाधान शिक्षकों द्वारा आवश्यक है क्योंकि पार्थ जैसा विद्यार्थी और कृष्ण जैसा गुरु जीवन को वैज्ञानिक सार्थकता और सफलता प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक रखें और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करते रहें तो हम समाज की सभी बुराइयों को दूर कर सकते हैं।इस अवसर पर डॉ. अनिल कोठारी, महानिदेशक, म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद्, डॉ धीरेन्द्र स्वामी, सह सचिव विज्ञान भारती, डॉ अमोघ गुप्ता, अध्यक्ष विज्ञान भारती मध्य भारत, संजय कौरव, सचिव विज्ञान भारती मध्य भारत उपस्थित थे। डॉ. धीरेन्द्र स्वामी ने पूरे 4 दिनों का प्रतिवेदन सभी के समक्ष रखा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जीतेन्द्र अग्रवाल एवं डॉ. प्रदीप सिंगोर ने किया।

चार दिवसीय विज्ञान मेले में 150 से अधिक वैज्ञानिक मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। इन मॉडलों में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, नवीन सोच, और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया। आईईएस पब्लिक स्कूल, सागर पब्लिक स्कूल, कार्मेल कॉन्वेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीएम राइज स्कूल, आईंटीआई और कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी जैसे संस्थानों ने अपने मॉडल्स के माध्यम से विभिन्न वैज्ञानिक समस्याओं और उनके समाधान को प्रस्तुत किया।

11वाँ भोपाल विज्ञान मेला एक वैज्ञानिक जागरूकता अभियान था, जिसने छात्रों और दर्शकों को विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा और नवाचार की भावना से प्रेरित किया। इस मेले ने यह संदेश दिया कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं, बल्कि यह जीवन का एक अभिन्न अंग है। भोपाल विज्ञान मेला आने वाले वर्षों में विज्ञान के क्षेत्र में छात्रों को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरणा देता रहेगा और आत्म-निर्भर भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

  • admin

    Related Posts

    मरीजों को मिलेगा आधुनिक इलाज, एमजीएम इंदौर में बनेगा अत्याधुनिक चिकित्सालय भवन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

     अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा की भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में…

    उपभोक्ता गैस बुकिंग के लिये करें डिजिटल माध्यम का प्रयोग : अपर मुख्य सचिव खाद्य श्रीमती शमी

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रम के मद्देनजर अधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव