नए साल का स्वागत करने सभी बेसब्री से इंतजार, ग्वालियर, शिवपुरी, चंदेरी और ओरछा तक सभी होटलों की बुकिंग पूरी तरह फुल

 ग्वालियर

नए साल का स्वागत करने के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और हर कोई इस न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए प्लान तैयार कर रहे हैं। अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि नई साल की स्वागत के लिए ग्वालियर, शिवपुरी, चंदेरी और ओरछा तक सभी होटलों की बुकिंग पूरी तरह फुल हो चुकी है। वहीं, एमपी टूरिज्म ने भी खास तैयारी की है। एमपी टूरिज्म ने चंदेरी ओरछा से लेकर चंबल सफारी तक तीन सर्किट तैयार किए हैं, जहां कपल्स और फैमिलीज न्यू ईयर को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

एमपी पर्यटन विभाग के जनरल मैनेजर नितिन कटारे ने बताया है कि नई साल को टूरिस्ट ऐतिहासिक स्थानों के साथ-साथ वन्य जीव भी देख सकेंगे, यह स्पेशल पैकेज दो दिन से लेकर सात दिन तक की है। उनकी बुकिंग लगभग पूरी तरह फुल हो चुकी है। वहीं, अंचल में माधव नेशनल पार्क, कूनो नेशनल पार्क, सफारी पार्क और मुरैना जिले में चंबल नदी पर बने राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण में टूरिस्ट की संख्या सबसे अधिक होती है। क्योंकि यह चारों ही वन्य जीवों और पशु पक्षियों के लिए बेहतर हैबिटेट माने जाते हैं, इसलिए इन स्थानों की डिमांड सबसे ज्यादा आ रही है।

इन टूरिस्ट डेस्टिनेशन को पैकेज में किया है शामिल
ग्वालियर: यहां कई ऐतिहासिक विरासत है। इसमें किला, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई समाधि, तानसेन की समाधि, तिघरा मोती महल है। इसके साथ ही दतिया की हेरिटेज स्थलों को भी शामिल किया है।

मुरैना श्योपुर: मुरैना में शनिचरा मंदिर, मितावली, पड़ावली, ककनमठ को शामिल किया गया है। वहीं, श्योपुर का मानपुर किला, बंजारा डैम और सहरिया संग्रहालय को देख सकते हैं।

शिवपुरी: ग्वालियर के ऐतिहासिक स्थल देखने के बाद दूसरे दिन पर्यटक शिवपुरी जा सकते हैं। यहां रियासत काल में कहीं ऐतिहासिक स्थल और मध्यम नेशनल पार्क है।

चंदेरी ओरछा: इसमें चंदेरी की मानुमेट्स,ओरछा का रामलला मंदिर सहित कई ऐतिहासिक पर्यटन स्थल खास है। ग्वालियर के हवाई और रेल मार्ग से देश वर्ष से जुड़े होने का फायदा यहां पर्यटकों को खूब मिलता है और भारी संख्या में पर्यटक नई साल में पहुंचने वाले हैं।

आपको बता दें कि ग्वालियर-चंबल संभाग में पिछले दो साल से विदेशी पर्यटकों की संख्या काफी अधिक बढ़ी है। वहीं, देश के पर्यटकों की संख्या में चार गुना ज्यादा हुआ है। ऐसे में नई साल में भारी संख्या में पर्यटकों की आने की उम्मीद है और इसको लेकर मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। संभावना जताई जा रही है कि ग्वालियर चंदेरी और ओरछा में सबसे ज्यादा इस बार नई साल को लानियों की भीड़ मौजूद रहेगी।

admin

Related Posts

जिन किसानों के 23 मई तक स्लॉट बुक हैं, उन्हें मिली बड़ी राहत

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गेहूं उपार्जन के लिए जिन किसानों के स्लॉट 23 मई तक बुक हो चुके हैं, सरकार उनका गेहूं 28 मई तक…

अब तक 12.56 लाख किसानों से 93.31 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुआ गेहूँ का उपार्जन : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि अभी तक 12 लाख 56 हजार 952 किसानों से 93 लाख 31 हजार 177 मीट्रिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस