‘अवैध जल कनेक्शन पर होगी सख्त कार्यवाही’, राजस्थान-जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने ली जोधपुर एवं फलोदी के अधिकारियों की समीक्षा बैठक

जयपुर।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी की अध्यक्षता में रविवार को जोधपुर एवं फलोदी जिले की विभागीय समीक्षा बैठक डिस्कॉम मीटिंग हॉल न्यू पॉवर हाउॅस में आयोजित हुई। बैठक में विभाग की गतिविधि, जल जीवन मिशन, अमृत 2.0 योजना सहित विभागीय योजनाओं और परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

चौधरी ने बैठक में कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के हर कोने में आमजन तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार पेयजल समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयासरत है और इसके लिए आमजन के पैसे का सदुपयोग होगा। 

अधूरे कार्य समय पर करें पूर्ण—
जलदाय मंत्री ने जल जीवन मिशन और अमृत 2.0 के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

सभी अधिकारी करे फील्ड में जाकर मॉनिटरिंग—
श्री कन्हैयालाल चौधरी ने अवैध कनेक्शनों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी अभियान चलाकर जांच करवाएं और इन कनेक्शनों को तत्काल प्रभाव से हटाये। उन्होंने कहा कि पानी की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारा प्रयास हो कि पानी की छीजत और चोरी रोककर अंतिम छोर तक सुचारू रूप से जलापूर्ति हो। सभी अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में जाकर मॉनिटरिंग करें। जलदाय मंत्री ने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता है कि प्रदेश का हर नागरिक स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी तत्परता से करें।

शहर विधायक ने जोधपुर की समस्याओं को रखा—
बैठक में जोधपुर शहर के विधायक श्री अतुल भंसाली ने जोधपुर शहर की जल आपूर्ति व्यवस्थाओं और आवश्यकताओं को उठाते हुए सुझाव दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से फील्ड विजिट करें और नागरिकों को पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करें।

विभागीय प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा—
मुख्य अभियंता श्री देवराज सोलंकी ने बैठक में जोधपुर और फलोदी जिलों में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने जल जीवन मिशन, अमृत 2.0 के तहत स्वीकृत कार्यों, क्षेत्रीय जल प्रदाय योजनाओं और राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल फेज थ्री परियोजना की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

admin

Related Posts

भजनलाल सरकार को राहत या झटका? पंचायत चुनाव टालने की मांग पर आज सुनवाई

 जयपुर राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय (नगर पालिका/नगर निगम) के चुनाव समय पर होंगे या दिसंबर तक के लिए टल जाएंगे, इस पर आज तस्वीर पूरी तरह साफ हो…

राजस्थान हेल्थ स्कीम विवाद सुलझा, मरीजों को बड़ी राहत, बकाया भुगतान का भरोसा

जयपुर राजस्थान के लाखों सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और आम मरीजों के लिए गुरुवार की सुबह राहत की खबर लेकर आई है. पिछले कई दिनों से चल रहा मेडिकल गतिरोध अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई