आगरा में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद को लगाई फांसी

आगरा

आगरा के बाह में शादी के आठ महीने बाद ही पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने फंदे पर लटक कर खुद की भी जान दे दी। घर में एक साथ दो लाशें देख परिजनों में चीत्कार मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाह के बिजौली गांव में धीरज (24) का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी किरन (20) का शव बिस्तर पर पड़ा था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। दंपती के शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।
 
परिजनों ने बताया कि धीरज की शादी आठ महीने पहले ही फतेहाबाद के चमन पुरा गांव की किरन के साथ हुई थी। धीरज बेलदारी का काम करता था। धीरज और उसकी पत्नी किरन छत पर बने कमरे में रहते थे, जबकि बड़े बेटे राजेश की पत्नी अपनी सास गुड्डी देवी के साथ नीचे कमरे में रहती हैं।

गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि दोनों रविवार रात को खाने के बाद सोए थे। दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। किरन मरने की धमकी देती रहती थी। मायके वालों को भी यह बात बताई थी। सोमवार सुबह तड़के जब शौच गई, तब भी दोनों को बतियाते सुना था। सुबह 9 बजे के करीब काम के लिए बुलाने मिस्त्री आया तो दरवाजा अंदर से बंद था।

पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देख चीख निकल गई। एसओ बाह सुरेश चंद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। मामले की जांच को पूछताछ की जा रही है। मायके वाले भी बुलाए हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    बुलेट से भी तेज मैग्लेव ट्रेन की स्पीड देख CM योगी दंग, 500 KM/H रफ्तार पर किया रिएक्शन

    लखनऊ जापान दौरे पर गए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यामानाशी में मैग्लेव ट्रेन में सफर किया। इस दौरान ट्रेन की स्पीड 500 किमी/घंटे की थी। हवा से बातें…

    मेडिकल रिपोर्ट ने खोली पोल: नाबालिगों के शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद घिरे

    प्रयागराज नाबालिग बटुकों से कथित यौन शोषण के आरोपों में घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस द्वारा कराई गई मेडिकल जांच रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

    प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

    Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

    ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

    रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

    प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल