इंस्पेक्टर और दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मचारियों को भारी पड़ा युवक को झूठे केस में फ़साना, एडीजी के निर्देश पर ऐक्शन

फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में इंस्पेक्टर और दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच तत्कालीन सीओ अरुण कुमार ने की। जिन्हें पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली थी।

फर्रुखाबाद में वाहन ठीक कराने के बहाने बुलाए गए बाइक मैकेनिक को तमंचा बरामद दिखाकर जेल भेजने के मामले में एडीजी के निर्देश पर मोहम्मदाबाद कोतवाली के तत्कालीन इंस्पेक्टर मनोज भाटी, दरोगा महेंद्र सिंह, सिपाही अंशुमन चाहर, राजन पाल और यशवीर सिंह पर एफआईआर दर्ज की गई है।

पिपरगांव निवासी कृष्ण कुमार की ओर से सीओ को शिकायत की गई थी कि उसके भाई बाइक मैकेनिक नंदू को प्रधान और मोहम्मदाबाद कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने षड़यंत्र करके 18 अगस्त को बाइक सही कराने के बहाने बुलाया। अगले दिन नंदू को पुलिसकर्मी नदी किनारे ले गए। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने नंदू को तमंचा पकड़ाकर भागने के लिए कहा।

धमकी दी कि यदि नहीं भागे तो गोली मार देंगे। इस पर नंदू भागने को मजबूर हो गया। पुलिस ने उसके भागने का वीडियो बनाया और पकड़कर वापस थाने ले आए। नंदू के खिलाफ धारा 25 में मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेज दिया। मामले की जांच तत्कालीन सीओ अरुण कुमार ने की। जिन्हें पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली थी। वर्तमान सीओ राजेश द्विवेदी ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर रविवार को न्यायिक कार्य में गलत साक्ष्य देने के तहत बीएनएस की धारा 229 में मोहम्मदाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें अधिकतम सात वर्ष की सजा हो सकती है।

वाराणसी में थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय हाजिर
वाराणसी में फरियादियों से अभद्रता की शिकायत पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने खुद जांच कराकर दशाश्वमेध थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने यह कार्रवाई रविवार रात ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में हुई अपराध समीक्षा बैठक में की। सीपी को बीते कई दिनों से थाने में आम जनता के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद उन्होंने खुद एक महिला को मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराने थाने भेजा था। प्रभारी ने उस महिला के साथ भी अशिष्टता की थी। बैठक में कार्रवाई करने के बाद उन्होंने अन्य थानेदारों को भी ताकीद की है। कहा कि इस तरह की कार्यशैली अक्षम्य है। पर्यटन थाना प्रभारी रहे योगेंद्र प्रसाद को दशाश्वमेध थाने की कमान दी गई है।

  • admin

    Related Posts

    600 किमी की रफ्तार से दौड़ती हवा में चलने वाली ट्रेन में CM योगी का मजेदार सफर

    लखनऊ / टोक्यो   सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी जापान यात्रा के आखिरी दिन यामानाशी में हाई स्पीड मैग्लेव ट्रेन का सफर किया. हाइड्रोजन ग्रीन एनर्जी प्लांट के बाद 600 किमी…

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ सबूत जुटाने में जुटी पुलिस, मामले की जांच में नई तेज़ी

    प्रयागराज शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट के हाई प्रोफाइल मुकदमे में मंगलवार को जांच ने रफ्तार पकड़ ली। पुलिस ने एक नाबालिग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सुजीत कलकल का शानदार प्रदर्शन, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में गोल्ड मेडल अपने नाम

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    सुजीत कलकल का शानदार प्रदर्शन, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में गोल्ड मेडल अपने नाम

    बल्लेबाजी ध्वस्त, लेकिन मयंक अग्रवाल के शतक ने बचाई लाज

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    बल्लेबाजी ध्वस्त, लेकिन मयंक अग्रवाल के शतक ने बचाई लाज

    वर्ल्ड कप से बाहर श्रीलंका, दासुन शनाका की ‘सरकारी दखल’ वाली मांग पर छिड़ी बहस

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    वर्ल्ड कप से बाहर श्रीलंका, दासुन शनाका की ‘सरकारी दखल’ वाली मांग पर छिड़ी बहस

    टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए इरफान पठान का मंत्र – पहले मैच जीतें, बाद में देखें नेट रन रेट

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए इरफान पठान का मंत्र – पहले मैच जीतें, बाद में देखें नेट रन रेट

    मैच में दक्षिण अफ्रीका का टॉस पर कब्जा, वेस्टइंडीज को मिला पहले बल्लेबाजी का मौका

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    मैच में दक्षिण अफ्रीका का टॉस पर कब्जा, वेस्टइंडीज को मिला पहले बल्लेबाजी का मौका

    सेमीफाइनल का फैसला आज, नाकामी मिली तो इन 4 खिलाड़ियों के भविष्य पर उठेंगे सवाल

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    सेमीफाइनल का फैसला आज, नाकामी मिली तो इन 4 खिलाड़ियों के भविष्य पर उठेंगे सवाल