विधानसभा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, राजस्थान-अजमेर में इमरजेंसी वार्ड से डॉक्टर गायब और सोनोग्राफी कक्ष पर मिला ताला

अजमेर।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार शाम जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की कई अव्यवस्थाएं उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में तैनात दोनों चिकित्सा अधिकारी ड्यूटी पर अनुपस्थित मिले, जिनमें से एक डॉक्टर की गैरमौजूदगी की कोई जानकारी नहीं थी, जिस पर उनकी गैरहाजिरी दर्ज की गई।

वहीं सोनोग्राफी कक्ष पर भी ताला लटका मिला, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निरीक्षण के दौरान डॉ. सुभाष सैनी और डॉ. मोनिका बिना सूचना के ड्यूटी से गायब मिले। स्टाफ ने बताया कि डॉ. सैनी दूसरे वार्ड में गए थे, जबकि दूसरे डॉक्टर के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने हाजिरी रजिस्टर में डॉक्टर की गैरहाजिरी दर्ज करवाई। अस्पताल में सोनोग्राफी सेंटर पर भी ताला लगा मिला। मरीजों ने बताया कि दो घंटे से कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं है। देवनानी ने तुरंत अधिकारियों से बात कर कक्ष का ताला खुलवाया और मरीजों की जांच शुरू करवाई। आपातकालीन वार्ड में अधिकतर नर्सिंग स्टूडेंट तैनात पाए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि नर्सिंग स्टूडेंट के साथ सीनियर नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद रहना चाहिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि स्टाफ यूनिफॉर्म में रहे ताकि मरीज उन्हें आसानी से पहचान सकें। देवनानी ने अस्पताल प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया और अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे को निर्देश दिए कि अस्पताल में नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाहियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

admin

Related Posts

वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश-ओले, ठंड बढ़ी

जयपुर राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से रविवार को कई जिलों में मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर…

नाथद्वारा पुलिस की सख्त कार्रवाई: 25 लाख की अवैध शराब बरामद, दो आरोपी दबोचे गए

राजसमंद राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने एक ट्रक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव