सस्ते सामानों के लिए प्रसिद्ध भोजपाल महोत्सव मेला अब 5 जनवरी तक चलेगा

भोपाल
 राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहा भोजपाल महोत्सव मेला अब 5 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। पहले यह मेला 29 दिसम्बर तक चलना था। शहरवासियों के साथ मेले में आए दुकानदारों, झूला और सर्कस संचालकों की मांग पर मेला समिति ने यह निर्णय लिया है।

भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि भोपाल शहरवासियों और व्यापारी बंधुओं की मांग पर मेल समिति ने 7 दिन और मेला बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब मेले का समापन 29 दिसम्बर की बजाय 5 जनवरी को किया जाएगा। यादव ने कहा कि शहरवासियों और व्यापारियों का लगातार सुझाव आ रहा था कि मेले को एक सप्ताह और बढ़ाकर 5 जनवरी तक किया जाए। ऐसे में शहरवासियों को दुकानदारों के सुझाव का स्वागत करते हुए मेले को एक सप्ताह और बढ़ाया गया है। इससे शहरवासियों को एक सप्ताह और घूमने फिरने, खरीदारी व मनोरंजन करने का मौका मिलेगा।

मेला मंच पर रविवार को आयोजित बॉलीवुड नाइट में डेशी डियो बैंड ने बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि सांसद आलोक शर्मा और विशिष्ठ अतिथि नर्मदापुरम जिले से सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

राजाभोज के नाम पर होने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आयोजन
अध्यक्ष ने बताया कि राजभोज की नगरी में राजाभोज के नाम से होने वाले आयोजनों में प्रदेश में यह सबसे बड़ा आयोजन है। मेले में राजाभोज की 12 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई है। छोटे-बड़े करीब 400 विभिन्न सामग्री के स्टाल लगाए गए हैं। यहां स्वागत द्वार, भव्य सांस्कृतिक मंच और टे्रडिशनल सेल्फी जोन बनाया गया है।

मेले का साल भर रहता है इंतजार
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में रोजाना 25 से 30 हजार लोग पहुंचते हैं। शनिवार और रविवार को यह संख्या डेढ़ से दो लाख तक पहुंच जाती है। मेला देखने राजधानी भोपाल के साथ ही रायसेन, विदिशा, सीहोर, मंडीदीप, औबेदुल्लागंज सहित आसपास क्षेत्र से लोग परिवार सहित आते हैं। इस मेले का शहरवासियों को साल भर इंतजार रहता है।

admin

Related Posts

MP सरकार बदलेगी ESB-PSC के नियम, नई व्यवस्था के लिए ड्राफ्ट जारी

भोपाल  राज्य सरकार प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए भर्ती करने वाली दो एजेंसियों के भर्ती नियमों में बदलाव करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए मप्र…

ट्विशा शर्मा मौत केस में नया मोड़, सास पर गिरी गाज; नियुक्ति प्रक्रिया की होगी जांच

भोपाल  देशभर में सुर्खियां बने मॉडल ट्विशा शर्मा डेथ केस में जांच लगातार तेज होती जा रही है। मुख्य आरोपी समर्थ सिंह अब भी फरार है, जबकि उसकी अग्रिम जमानत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म