महाकुंभ 2025 : भारत-नेपाल सीमा पर भी सघन चेकिंग अभियान जारी, सीमा पर पुलिस एसएसबी सतर्क

महराजगंज
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने जा रहे भव्य महाकुंभ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। भारत-नेपाल सीमा पर भी सघन चेकिंग अभियान जारी है। हाल ही में डीजीपी प्रशांत कुमार ने नेपाल सीमा पर पुलिस को एसएसबी के साथ समन्वय करके सघन चेकिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस के जवान पूरी तरह से अलर्ट हो गए हैं।

महाकुंभ में किसी भी आतंकी खतरे को देखते हुए भारत-नेपाल के 84 किलोमीटर लंबे सीमा क्षेत्र में एसएसबी के जवान पेट्रोलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, सोनौली बॉर्डर पर नेपाल से भारत आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। डॉग स्क्वॉड द्वारा उनके सामानों की जांच की जा रही है और सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भी देश विरोधी तत्व भारत में प्रवेश न कर सके।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि महाकुंभ को लेकर सीमावर्ती पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे एसएसबी के साथ मिलकर पेट्रोलिंग करें और पगडंडियों पर भी निगरानी रखें। इसके साथ ही, जो सीसीटीवी कैमरे पहले से लगाए गए हैं, उन पर ध्यान रखा जा रहा है ताकि वे सही तरीके से काम करें।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मीडियाकर्मियों से बताया, “महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए सभी सीमावर्ती थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि वे लगातार एसएसबी के साथ समन्वय बनाए रखें और संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करें। इसके अलावा, जिन पगडंडियों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं, उनकी क्रियाशीलता की जांच करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे सही ढंग से काम कर रहे हैं। कुछ अन्य पगडंडियों को भी चिन्हित किया गया है, जहां बिजली आपूर्ति नहीं है, और वहां सोलर पावर के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “सीमावर्ती गांवों में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं और ग्रामीणों को यह बताया जा रहा है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या बाहरी व्यक्ति गांव में रुका हो, तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें और पुलिस सक्रिय रूप से कार्रवाई करेगी। हम लगातार एलआईयू और अन्य संबंधित सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क में हैं और जो भी सूचनाएं प्राप्त होती हैं, उस पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। सभी अधिकारी सतर्क रहते हुए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।”

 

admin

Related Posts

मिशन संगठन 2026: BJP ने जारी की नई सूची, मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों को मिली अहम जिम्मेदारी

लखनऊ उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से भारतीय जनता पार्टी संठन को मजबूत करने में जुटी है। Bharatiya Janata Party उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में संगठन को…

क्रूरता के बाद पछतावा: पिता की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले बेटे ने कहा – गलती हो गई

लखनऊ यूपी की राजधानी लखनऊ में पैथालॉजी और शराब की दुकानें चलाने वाले कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या से प्रदेश को दहला देने वाले उनके इकलौते बेटे अक्षत को बुधवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 3 views
PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 3 views
जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन