आज से उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर चलने वाली है, इस दौरान नए साल में उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने नए साल को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया है कि 30 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर चलने वाली है। यानी कि नए साल के मौके पर ठंड बढ़ने जा रही है। साथ ही, अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिलने जा रहा है। यूपी में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान आदि राज्यों में शीतलहर की चेतावनी दी गई है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा देखने को मिला है। इसके अलावा, उत्तराखंड में तेज बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले साल छह जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत का मौसम बदल जाएगा, क्योंकि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है, जबकि उत्तर पश्चिम भारत के बाकी राज्यों में यह 6-12 डिग्री सेल्सियस के बीच में बना हुआ है। आज मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान राजस्थान के सीकर जिले में 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में यह तीन से छह डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश में मिनिमम टेम्प्रेचर औसत से ज्यादा चल रहा है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आने वाली है। अगले पांच दिनों में यह चार से छह डिग्री सेल्सियस कम हो जाएगा, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में अगले तीन दिनों तक तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी आएगी, उसके बाद कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

मध्य भारत की बात करें तो अगले पांच दिनों में इसमें भी तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने वाली है। वहीं, पूर्वी भारत में भी न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस गिर जाएगा। महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरने जा रहा है। शीतलहर की बात करें तो हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब में 31 दिसंबर से दो जनवरी तक शीतलहर चलने वाली है। वहीं, राजस्थान में भी 30 दिसंबर से दो जनवरी तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

admin

Related Posts

ट्रंप परिवार पर मंडराया खतरा! इवांका की हत्या की कथित साजिश में IRGC का नाम सामने आया

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. ईरान की सेना 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) से ट्रेनिंग पाए…

हमजा की अंतिम विदाई में आतंक का प्रदर्शन! सलाउद्दीन और जमीन खान की बंदूकों के बीच हुआ जनाजा

इस्लामाबाद पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और वांटेड आतंकी अर्जुनमंद गुलजार उर्फ ​​हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी हत्या कर दी थी. अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

हैदराबाद ने RCB को हराकर बढ़ाई प्लेऑफ की टेंशन, लेकिन बेंगलुरु रही टॉप पर; SRH स्टार ने बनाया नया IPL रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
हैदराबाद ने RCB को हराकर बढ़ाई प्लेऑफ की टेंशन, लेकिन बेंगलुरु रही टॉप पर; SRH स्टार ने बनाया नया IPL रिकॉर्ड

CSK की टीम में अगले साल दिखेंगे नए चेहरे? इन 5 खिलाड़ियों पर लटक रही तलवार

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
CSK की टीम में अगले साल दिखेंगे नए चेहरे? इन 5 खिलाड़ियों पर लटक रही तलवार

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं