कश्मीर में खराब मौसम के मद्देनजर, कल से होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी, नई तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी

जम्मू-कश्मीर
कश्मीर विश्वविद्यालय ने खराब मौसम के कारण सोमवार (30 दिसंबर) को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। कश्मीर में शुक्रवार और शनिवार को भारी बर्फबारी हुई, जिसके कारण घाटी के कुछ इलाकों का संपर्क टूट गया। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि स्थगित किए गए पेपरों की नई तिथियां बाद में अलग से अधिसूचित की जाएंगी।

28 दिसंबर की भी परीक्षाएं हुई थी रद्द
इससे पहले कश्मीर विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने 28 दिसंबर को होने वाली परीक्षाएं  रद्द करने की घोषणा की थी। प्रवक्ता ने कहा था कि कश्मीर में खराब मौसम के मद्देनजर, शनिवार (28 दिसंबर) को होने वाली कश्मीर विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। स्थगित परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी।
 
2000 वाहन फंसे-उमर अब्दुल्ला
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर सड़क की स्थिति को "काफी खतरनाक" बताया। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि सुरंग और काजीगुंड के बीच करीब 2000 वाहन फंसे हुए हैं। मेरा कार्यालय दक्षिण कश्मीर में प्रशासन के संपर्क में है। बर्फ हटाने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क पर बर्फ बहुत जमी हुई है। भारी वाहनों को जाने दिया जा रहा है और बाकी फंसे वाहनों को निकालने के प्रयास जारी हैं।

बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक
इस बीच, बर्फबारी ने कश्मीर आने वाले सैकड़ों पर्यटकों को आसमान से गिरती बर्फ की सफेद चादरों को देखने के लिए उत्साहित कर दिया। श्रीनगर तथा अन्य पर्यटन स्थलों पहलगाम और गुलमर्ग में बड़ी संख्या में पर्यटक वीडियो बनाते देखे गए।

 

  • admin

    Related Posts

    ट्रंप परिवार पर मंडराया खतरा! इवांका की हत्या की कथित साजिश में IRGC का नाम सामने आया

    वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. ईरान की सेना 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) से ट्रेनिंग पाए…

    हमजा की अंतिम विदाई में आतंक का प्रदर्शन! सलाउद्दीन और जमीन खान की बंदूकों के बीच हुआ जनाजा

    इस्लामाबाद पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और वांटेड आतंकी अर्जुनमंद गुलजार उर्फ ​​हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी हत्या कर दी थी. अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

    विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

    टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

    विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

    लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ