इंदौर में साल के बीच में गाइडलाइन बढ़ोतरी का प्रस्ताव अटका, अब तक इसे लागू नहीं किया जा सका

इंदौर
साल के बीच में प्रदेश के सभी जिलों के साथ ही इंदौर में गाइडलाइन बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इंदौर जिले के प्रस्ताव पर केंद्रीय मूल्यांकन समिति की मोहर लगने के बाद भी अब तक इसे लागू नहीं किया जा सका है। ऐसे में संभावना है कि आगामी तीन माह के लिए बढ़ोतरी का प्रस्ताव अब लागू नहीं होगा, क्योंकि पंजीयन विभाग ने आगामी वित्तीय वर्ष की गाइडलाइन का प्रस्ताव तैयार करने की पहल शुरू कर दी है। इंदौर जिले में साल के बीच में 469 लोकेशन पर गाइडलाइन बढ़ोतरी को केंद्रीय मूल्यांकन समिति भोपाल द्वारा स्वीकृत किया गया था।

31 प्रतिशत तक गाइडलाइन बढ़नी थी
इसमें 0 से 31 प्रतिशत तक संपत्तियों की गाइडलाइन बढ़नी थी। वहीं 105 कॉलोनियों को गाइडलाइन में शामिल करना था। स्वीकृति के बाद भी शासन स्तर से प्रस्ताव को लागू करने का निर्णय नहीं हो सका है। तीन माह बाद एक अप्रैल से आगामी वित्तीय वर्ष की नई गाइडलाइन लागू होनी है।

2400 से अधिक लोकेशन पर बढोतरी
शासन स्तर से तैयारी के निर्देश पंजीयन विभाग को दिए गए हैं। विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान गाइडलाइन की दरों का अवलोकन किया जा रहा है। गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2400 से अधिक लोकेशन पर 0 से 91 प्रतिशत तक गाइडलाइन में बढ़ोतरी की गई थी। वहीं 154 नई कॉलोनियों को भी गाइडलाइन में शामिल किया गया था। वर्तमान में 5149 लोकेशन पर संपत्तियां रजिस्टर्ड हो रही हैं।

जनवरी से होगी नई प्रक्रिया
वित्तीय वर्ष 2025-26 की गाइडलाइन बढ़ोतरी प्रक्रिया जनवरी से शुरू होगी। फरवरी में चारों उप पंजीयक कार्यालयों में एसडीएम की अध्यक्षता में समिति बढ़ोतरी के प्रस्ताव तैयार करेगी। इसके बाद जिला मूल्यांकन समिति के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा।

admin

Related Posts

खुद को IAS बताकर मंत्रालय पहुंचा युवक, पूछताछ में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा

भोपाल मंत्रालय में शुक्रवार को एक व्यक्ति स्वयं को 2019 बैच का अधिकारी बताकर पहुंच गया। योगेंद्र सिंह चौहान नाम का यह व्यक्ति मूल रूप से इंदौर का रहने वाला…

मानवीय आधार पर ऐतिहासिक आदेश: 13 साल की रेप पीड़िता को 28 हफ्ते में भी गर्भपात की अनुमति

भोपाल Madhya Pradesh High Court ने एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की 28 सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था को चिकित्सकीय रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें